People's Update
Saturday, February 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, February 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ‘हसीना मान जाएगी 2’ पर काम शुरू
    ताजा खबर
    भोपाल

    सीधी पेशाब कांड पर बवाल : कमलनाथ ने कहा- आदिवासियों के साथ है कांग्रेस, इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है; गृह मंत्री बोले- आरोपी के घर चलेगा बुलडोजर

    Publish Date: 5 Jul 2023, 12:57 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    भोपाल/सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद कल इस मामले ने तूल पकड़ लिया। देर रात ही पुलिस ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर मध्य प्रदेश समेत देशभर में हंगामा मच गया है। विपक्ष ने इस मामले में भाजपा सरकार को जमकर घेरा है। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। जबकि, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    वे इंसान को इंसान नहीं समझ रहे : कमलनाथ

    सीधी जिले के पेशाब कांड का वीडियो वायरल होने पर आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा- आज मेरा मन मध्य प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों के अपमान की घटनाओं से बहुत दुखी है। सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता के पेशाब करने का वीडियो देखकर रूह कांप जाती है। क्या सत्ता का नशा इस कदर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर चढ़ गया है कि वे इंसान को इंसान नहीं समझ रहे। यह घटना आदिवासी अस्मिता पर प्रहार है। यह घटना टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का अपमान है। यह घटना मध्य प्रदेश के करोड़ों आदिवासी भाई बहनों का अपमान है। मैं शिवराज सरकार को चेतावनी देता हूं कि आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को सरकारी संरक्षण देना बंद करें। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिला कर रहेगी।

    BSP सुप्रीमो ने की कार्रवाई की मांग

    सीधी घटना पर बीएसपी सुप्रीमो ने मायावती ने शिवराज सरकार से बड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक, जिस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुःखद। https://twitter.com/Mayawati/status/1676421404919472136 मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इस सम्बंध में मुजरिम को बचाने व उसे अपनी पार्टी का न बताने आदि को त्याग कर उस अपराधी के खिलाफ केवल एनएसए नहीं बल्कि उसकी सम्पत्ति को जब्त/ध्वस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनाएं सभी को शर्मसार करती हैं।

    सीधी में निंदनीय और घृणित कृत्य हुआ है : गृह मंत्री

    सीधी मामले में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज संवाददाताओं को बताया कि मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी के खिलाफ एनएसए लगाने के निर्देश दिए थे। उसे कल रात गिरफ्तार कर लिया गया है। सीधी की घटना बहुत ही घृणित और निंदनीय है। पूरे मामले में कानून अपना काम कर रहा है। आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा। उन्होंने कहा- सीधी मामले में पुलिस ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की? यह भी जांच के बिंदुओं में शामिल है। https://twitter.com/psamachar1/status/1676464251186077696 इसी बीच सीधी पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी प्रवेश शुक्ला को रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर बहरी थाना लाया गया है। आरोपी के साथ पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा।

    ऐसी सजा मिलेगी जो उदाहरण बने : CM शिवराज

    इस घटना को लेकर सीएम शिवराज बोले- उसने मानवता को कलंकित किया, ऐसे अपराध के लिए कठोरतम सजा, कठोरतम शब्द भी कम। मैंने निर्देश दिए हैं कि, आरोपी को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने। अपराधी की कोई जाति नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता और ना कोई पार्टी होती है। अपराधी केवल अपराधी है उसे सजा मिलेगी, हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1676434295450386433?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1676434295450386433%7Ctwgr%5Eae3598b58f4f3c965c24ce8004cf4914801e6176%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpeoplesupdate.com%2Fsidhi-urination-case-video-update-accused-pravesh-shukla-arrested-cm-shivraj-singh-chouhan-mp-hindi-news%2F

    वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति में घमासान

    मंगलवार की शाम एकाएक प्रदेश से जुड़े एक वीडियो ने देश भर की राजनीति में घमासान मचा दिया। तकरीबन 10 सेकंड के इस छोटे से विजुअल में सिगरेट के कश लगाते हुए एक दबंग व्यक्ति, एक मजबूर युवक पर पेशाब करता दिखाई दे रहा था। छानबीन में सामने आया कि ये वीडियो सीधी जिले का है और इसमें मानवता को शर्मसार करने वाले काम कर रहा शख्स प्रवेश शुक्ला है। प्रवेश कथित तौर पर स्थानीय बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि और बीजेपी का कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने ये भी दावा किया कि जिस व्यक्ति के साथ प्रवेश शुक्ला यह घिनौनी हरकत कर रहा है, वह आदिवासी समाज से नाता रखने वाला एक युवक है और उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।

    गिरफ्तारी के वक्त पहना भगवा रंग का गमछा

    पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे उसके गांव के पास से ही उसे गिरफ्तार किया। पुलिस रात में ही उसे थाना लेकर पहुंची और उससे पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। बता दें कि पकड़े जाने के दौरान आरोपित भगवा कलर के गमछा से सिर ढका हुए था। https://twitter.com/psamachar1/status/1676433235763666944?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1676433235763666944%7Ctwgr%5Eae3598b58f4f3c965c24ce8004cf4914801e6176%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpeoplesupdate.com%2Fsidhi-urination-case-video-update-accused-pravesh-shukla-arrested-cm-shivraj-singh-chouhan-mp-hindi-news%2F

    विधायक का इंकार, कांग्रेस ने दे दिए सबूत

    इस घटना के बाद विधायक केदारनाथ शुक्ला विवादों से घिर गए। उन्होंने प्रवेश शुक्ला से पल्ला झाड़ते हुए ये तक कह दिया कि वह न तो उनका प्रतिनिधि रहा है और न ही बीजेपी का कार्यकर्ता है। शुक्ला ने बताया कि उन्हें सीएम शिवराज ने भी फोन कर प्रवेश शुक्ला के संबंध में पूछताछ की थी। हालांकि केदारनाथ का कहना है कि उन्होंने सीएम को भी वही कहा, जिसका वे दावा कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के मुताबिक जिस व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड किया है, उसी ने दो दिन पहले यह वीडियो केदारनाथ शुक्ला को दिखाया था। हालांकि शुक्ला इससे भी इंकार कर रहे हैं। इधर, कांग्रेस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद प्रवेश शुक्ला से जुडे हुए फोटो और अखबार की खबरें भी वायरल करना शुरू कर दी हैं, जिनमें केदारनाथ शुक्ला के दावे गलत साबित होते दिखाई दे रहे हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1676221578873389056?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1676221578873389056%7Ctwgr%5Eae3598b58f4f3c965c24ce8004cf4914801e6176%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpeoplesupdate.com%2Fsidhi-urination-case-video-update-accused-pravesh-shukla-arrested-cm-shivraj-singh-chouhan-mp-hindi-news%2F ये भीे पढ़ें- सीधी पेशाब कांड UPDATE : आरोपी प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार, CM शिवराज बोले- उसने मानवता को कलंकित किया, ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने ये भीे पढ़ें- सीधी पेशाब कांड : MP के वायरल वीडियो ने मचाया देश की राजनीति में घमासान, CM के संज्ञान लेते ही BJP विधायक ने भी झाड़ लिया आरोपी से पल्ला

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    ‘हसीना मान जाएगी 2’ पर काम शुरू

    90 के दशक की सुपरहिट कॉमेडी लौटेगी :‘हसीना मान जाएगी 2’ पर काम शुरू

    यश के दूसरे किरदार से बढ़ी चर्चा

    ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से ‘टिकट टू हेल’ पोस्टर आउट ;यश के दूसरे किरदार से बढ़ी चर्चा

    चहल का मौजा- ही मौजा सॉन्ग पर डांस, वीडियो आए सामने

    शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी संग शादी ;चहल का मौजा- ही मौजा सॉन्ग पर डांस, वीडियो आए सामने

    23 या 24 फरवरी... होलाष्टक कब होगा शुरू? इस दिन क्या करें और क्या न करें, जानें धार्मिक मान्यताएं

    Holashtak 2026 :23 या 24 फरवरी... होलाष्टक कब होगा शुरू? इस दिन क्या करें और क्या न करें, जानें धार्मिक मान्यताएं

    यूथ कांग्रेस का विदेशी नेताओं के सामने हंगामा बेहद शर्मनाक, राजनीतिक लड़ाई घर की बात...

    AI समिट पर अखिलेश- मायावती ;यूथ कांग्रेस का विदेशी नेताओं के सामने हंगामा बेहद शर्मनाक, राजनीतिक लड़ाई घर की बात...

    घबराएं नहीं, पकाने से पहले ऐसे करें पूरी सफाई

    फूल गोभी में छिपे होते हैं कीड़े!घबराएं नहीं, पकाने से पहले ऐसे करें पूरी सफाई

    24 घंटे गुजारना सबसे मुश्किल काम, बनाने की परंपरा बेहद डरावनी

    मर्द बना देता है ये चीटी का डंक ;24 घंटे गुजारना सबसे मुश्किल काम, बनाने की परंपरा बेहद डरावनी

    पत्नी की बेवफाई ने मां से छीना बेटा, न्याय की उम्मीद को तरस्ता परिवार

    प्यार, धोखा, दर्द और फिर अंत…पत्नी की बेवफाई ने मां से छीना बेटा, न्याय की उम्मीद को तरस्ता परिवार

    अभिषेक- तिलक के खराब फॉर्म से निराश कप्तान सूर्या, बॉलर्स पर बोले- हमें गर्व हैं कि...

    IND vs SA :अभिषेक- तिलक के खराब फॉर्म से निराश कप्तान सूर्या, बॉलर्स पर बोले- हमें गर्व हैं कि...

    यौन शोषण केस दर्ज करने का आदेश, प्रयागराज कोर्ट का फैसला

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR :यौन शोषण केस दर्ज करने का आदेश, प्रयागराज कोर्ट का फैसला

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....