शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी संग शादी ;चहल का मौजा- ही मौजा सॉन्ग पर डांस, वीडियो आए सामने

शादी से पहले सोफी शाइन कई मौकों पर शिखर धवन के साथ नजर आई थीं। आईपीएल के दौरान जब धवन पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे, तब भी सोफी को स्टेडियम में टीम को सपोर्ट करते देखा गया था। इससे पहले ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
Follow on Google News
चहल का मौजा- ही मौजा सॉन्ग पर डांस, वीडियो आए सामने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। इस खुशी के मौके पर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे मौजा ही मौजा गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। चहल ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिनमें शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं।

    40 साल के पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने करीब एक महीने पहले, 12 जनवरी को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड के साथ सगाई की थी। दोनों पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में थे और मई 2025 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

    पिछले महीने हुई थी सगाई

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 12 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई का ऐलान करते हुए लिखा था,
    “मुस्कान से लेकर सपनों तक, सब कुछ एक-दूसरे के साथ साझा करते हुए। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। हम हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ चुन रहे हैं।”

    शादी से पहले सोफी शाइन कई मौकों पर शिखर धवन के साथ नजर आई थीं। आईपीएल के दौरान जब धवन पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे, तब भी सोफी को स्टेडियम में टीम को सपोर्ट करते देखा गया था। इससे पहले ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

    चहल का डांस, इंस्टा पर शेयर की वीडियो

    Uploaded media

    कौन है 'शिखर' की पत्नी

    सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। जब उनकी मुलाकात शिखर धवन से हुई थी, उस समय वह यूएई में जॉब कर रही थीं। सोफी के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) के पद पर काम कर चुकी हैं। 

    इसके अलावा, सोफी शाइन पिछले साल जुलाई से शिखर धवन की स्पोर्ट्स कंपनी Da One Sports में COO यानी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

    तलाक के बाद का समय काफी कठिन दौर से गुजरा

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने पिछले साल एक इंटरव्यू में अपने तलाक के बाद के मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि यह समय उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी कठिन रहा।

    धवन ने कहा था कि वह लंबे समय से अपने बेटे जोरावर से मिल नहीं पाए हैं और दोनों के बीच कोई कॉन्टेक्ट भी नहीं है। इस बात ने उन्हें अंदर से काफी तोड़ दिया था। उन्होंने माना था कि इस दौर में उन्हें अकेलेपन और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की और आगे बढ़ने का रास्ता चुना।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts