Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

90 के दशक की सुपरहिट कॉमेडी लौटेगी :‘हसीना मान जाएगी 2’ पर काम शुरू

‘हसीना मान जाएगी 2’ पर काम शुरू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। हार्डकोर एक्शन फिल्मों के दौर में कॉमेडी की वापसी की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में 1999 की सुपरहिट कॉमेडी हसीना मान जाएगी के सीक्वल की तैयारी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘हसीना मान जाएगी 2’ पर काम चल रहा है और इसके लेखन व निर्देशन की जिम्मेदारी फरहाद सामजी को सौंपी गई है।

    स्मिता ठाकरे की पहल

    सूत्रों के अनुसार निर्माता स्मिता ठाकरे इस फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए उत्सुक हैं। स्क्रिप्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दूसरा भाग मूल फिल्म की आत्मा को बरकरार रखेगा, लेकिन कहानी को आज के दर्शकों के मुताबिक नए अंदाज में पेश किया जाएगा।

    डेविड धवन की जगह फरहाद सामजी

    मेकर्स की शुरुआती योजना इस सीक्वल को डेविड धवन के निर्देशन में बनाने की थी। हालांकि जानकारी के अनुसार, ‘जुड़वा’ और ‘कुली नंबर 1’ के बाद वह अपनी किसी और पुरानी फिल्म को दोबारा नहीं बनाना चाहते थे। इसके बाद प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी फरहाद सामजी को दी गई है।

    मार्च 2026 से कास्टिंग की तैयारी

    मेकर्स की योजना मार्च 2026 तक फिल्म की कास्टिंग शुरू करने की है। बताया जा रहा है कि सीक्वल के लिए मौजूदा पीढ़ी के दो बड़े सितारों को लेने पर विचार किया जा रहा है, ताकि पहले वाली कॉमिक एनर्जी को नए अंदाज में दोहराया जा सके।

    1999 में रिलीज हुई थी मूल फिल्म

    'हसीना मान जाएगी’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। फिल्म में गोविंदा और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। 90 के दशक की इस कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।अब देखना होगा कि ‘हसीना मान जाएगी 2’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts