फूल गोभी में छिपे होते हैं कीड़े!घबराएं नहीं, पकाने से पहले ऐसे करें पूरी सफाई

सर्दियों के मौसम में बाजार में फूल गोभी खूब मिलती है। इससे सब्जी, पकोड़े, पराठे और मंचूरियन जैसी कई स्वादिष्ट चीजें बनाई जाती हैं, जो लगभग हर घर में पसंद की जाती हैं।
अक्सर फूल गोभी के अंदर छोटे कीड़े और लार्वा छिपे होते हैं, जो सामान्य पानी से धोने पर भी नहीं निकलते। इनमें से कुछ कीड़े सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए गोभी को पकाने से पहले सही तरीके से साफ करना बहुत जरूरी है।
सबसे पहले ऊपर की परत हटाएं
गोभी की सफाई की शुरुआत उसकी ऊपरी 2-3 परतें हटाकर करें। ये परतें धूल और कीड़ों के सीधे संपर्क में रहती हैं।
नमक और गुनगुना पानी का इस्तेमाल
एक बड़े बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें और उसमें 1 चम्मच नमक डालें। गोभी को बड़े टुकड़ों में काटकर इस पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। नमक कीड़ों को बाहर निकालने में मदद करता है।
हल्दी मिलाने का भी फा
नमक वाले पानी में आधा चम्मच हल्दी मिला दें। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सूक्ष्म कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं।
सिरके से करें गहरी सफाई
पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाकर गोभी को उसमें कुछ देर डुबोकर रखें। इससे कीटनाशक और कीड़ों के अंडे आसानी से निकल जाते हैं।
काटने के बाद दोबारा धोना न भूलें
गोभी को बारीक काटने के बाद उसे एक बार फिर साफ पानी से धोएं, ताकि परतों के बीच फंसी गंदगी पूरी तरह निकल जाए।











