सीधी बस हादसा : गांव में एक साथ उठीं 8 अर्थियां... सोन नदी के घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, देखें VIDEO

सीधी। जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनिया टनल के पास शुक्रवार रात हुए बस हादसे में 14 लोगों की मौके हो चुकी हैं। कोल महाकुंभ से लौट रही बसों के हादसे में रामपुर नैकिन जनपद के चोभरा दिग्विजय सिंह गांव के 8 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से शनिवार को पूरे दिन इस गांव में मातम पसरा रहा। वहीं शाम को जब सोन नदी किनारे एक साथ आठ चिताएं जलीं तो देखने वालों का दिल पसीज गया।
गांव की सोन नदी के घाट पर हादसे में शिकार हुए चोभरा निवासी कोल परिवार के पति-पत्नी एवं बेटे की एक साथ जोड़कर तीन चिताएं बनाई गई, जहां उन्हें मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं गांव में एक घर से ससुर-बहू की अर्थी उठीं। अंतिम संस्कार में गांव के लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधि व पुलिस की टीम भी उपस्थित रहीं।
सीधी सड़क हादसे में मासूम आशीष ने पिता, दादा, दादी को खोया।[/caption]
https://twitter.com/psamachar1/status/1629747684365205504
हादसे में इनकी गई जान
बस हादसे में जान गंवाने वाले सभी सीधी जिले के रहने वाले थे, जिसमें 8 रामपुर नैकिन अंतर्गत चोभरा दिग्विजय सिंह गांव के रहने वाले थे। इनमें छोटेलाल पिता कलवा कोल (61), उनकी पत्नी राजकुमारी (55) तथा पुत्र चूड़ामणि कोल (35) की मौत हो गई। इसी गांव के जमुना पिता मुडि़या कोल (60) तथा उनकी बहू ममता कोल पति रामटहल (40) की मौत हो गई है। इसके अलावा गांव के मनऊ पिता छोट्टा कोल (60), कुमरिया पति मुन्ना रावत (49) तथा मुन्नी पति भीमसेन वैश्य (55)शामिल हैं। मृतक चूड़ामणि कोल को उसके 12 साल के बेटे आशीष कोल ने मुखाग्नि दी। [caption id="attachment_63461" align="aligncenter" width="800"]
सीधी सड़क हादसे में मासूम आशीष ने पिता, दादा, दादी को खोया।[/caption]
https://twitter.com/psamachar1/status/1629747684365205504












