Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेता प्रतिपक्ष ने सीधी बस हादसे के लिए परिवहन मंत्री को ठहराया जिम्मेदार, कहा- नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें

नेता प्रतिपक्ष ने सीधी बस हादसे के लिए परिवहन मंत्री को ठहराया जिम्मेदार, कहा- नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें
भोपाल। जिले में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर हुए बस हादसे में 14 यात्रियों की मौत हो चुकी हैं। सभी लोग सतना में आयोजित केंद्रीय मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रहे थे। सीधी बस हादसे को लेकर शनिवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत को पत्र लिखकर इस्तीफा मांगा है। साथ ही इस हादसे का परिवहन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतकों के परिजन को 50 लाख, गंभीर घायलों को 25 लाख मुआवजे देने की मांग की है।

परिवहन विभाग पर लगाए आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की रात को हुई बस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार परिवहन मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते बसों में ओवर लोड, अनफिट तथा इस रूट का इन बसों का परमिट भी नहीं था और ना ही बीमा था। उन्होंने इस घटना के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। [caption id="attachment_63348" align="aligncenter" width="768"] नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत को पत्र लिखा।[/caption]

मृतकों एवं घायलों में कोल समुदाय के लोग

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 60 से अधिक घायल है एवं लगभग 15 से अधिक लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिल रही है। मृतकों एवं घायलों में सर्वाधिक कोल आदिवासी समुदाय के लोग है, जोकि देश के गृह मंत्री के सतना में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं के द्वारा उन्हें प्रलोभन देकर भरकर लाए गए थे। उन्होंने कहा- 16 फरवरी, 2021 को सीधी में हुए बस हादसे में ओवरलोड के कारण 40 से अधिक लोगों की जान गई थी। इसके बाद भी सरकार ने कोई सबक क्यों नहीं लिया है।

मुआवजा देने की सरकार से मांग की

नेता प्रतिपक्ष ने कहा ने मुख्यमंत्री से राजनैतिक इंवेन्ट बंद करने की मांग की है कि ताकि इस प्रकार के हादसे की पुर्नावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 25 लाख रुपए एवं साधारण घायलों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी मांग सरकार से की है। इसके साथ ही इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग भी की है। ये भी पढ़ें: सीधी बस हादसा : कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर से ले जाए गए 5 शव, प्रशासन ने एंबुलेंस तक नहीं दी; देखें VIDEO

अमित शाह के कार्यक्रम में आए थे लोग

शुक्रवार को यह बसें सतना जिले में शबरी माता जयंती पर कोल महाकुंभ कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। चूंकि, यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का था, इसलिए इसमें बड़ी संख्या में लोगों को बसों से लाया गया था। आयोजन में शामिल होने के लिए कोल जनजाति के लोग सीधी और सिंगरौली जिलों से भी पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे तभी सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखड़ा के पास मोहनिया टनल के पास हादसा हो गया और एक के बाद एक तीन बसें खाई में गिर गईं। [caption id="attachment_63218" align="aligncenter" width="600"] सीधी के मोहनिया टनल के पास खाई में पलटी बस।[/caption]

सीधी हादसे में 14 लोगों की मौत

सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनिया टनल के समीप ग्राम बरखड़ा के पास शुक्रवार रात बड़ा हादसा हुआ। यहां एक-एक कर 3 बसें पलट गईं। यह हादसा एक ट्रक द्वारा बस को टक्कर मारने से हुआ, जिसके बाद एक-एक कर तीनों बसें पलट गईं। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, बाद में मृतकों की संख्या बढ़ते हुए 14 तक पहुंच गई। 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रीवा अस्पताल में भर्ती घायलों का भी हालचाल लिया। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

कुछ देर के लिए रुकी थीं बसें

बताया जा रहा है कि यह बसें शाम करीब साढ़े 5 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद सतना से रामपुर बाघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं। लेकिन तीन बसें टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास कुछ देर के लिए रोकी गई थीं। यही बसें दुर्घटना का शिकार हुई हैं।

सीएम, शाह ने जताया दुख

इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। ये भी पढ़ें: MP News: नई आबकारी नीति पर सीएम का अभिनंदन समारोह स्थगित, सीधी बस हादसे के चलते लिया फैसला ये भी पढ़ें- अमित शाह के कार्यक्रम से वापस लौट रहीं 3 बसें सीधी के मोहनिया टनल के पास पलटीं, 13 की मौत, 40 घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts