Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या Shruti Haasan ने बॉयफ्रेंड संग कर ली सीक्रेट वेडिंग ? Orry ने बातों-बातों में खोल दिया एक्ट्रेस की शादी का राज

Follow on Google News
क्या Shruti Haasan ने बॉयफ्रेंड संग कर ली सीक्रेट वेडिंग ? Orry ने बातों-बातों में खोल दिया एक्ट्रेस की शादी का राज
एंटरटेनमेंट डेस्क। इन दिनों फिल्म सालार से सुर्खियां बटोर रही एक्ट्रेस श्रुति हासन पिछले कई सालों से शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। लेकिन डेट की खबरों के बीच उनकी सीक्रेट वेडिंग की खबर सामने आ रही है। जी हां, श्रुति ने बॉयफ्रेंड शांतनु से सीक्रेट शादी कर ली है। शादी का खुलासा पैपराजी के फेवरेट ओरी ने सोशल मीडिया के जरिए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान किया है।

श्रुति ने ओरी को दिया था स्पॉटबॉय का टैग

ओरी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने कई फैंस के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान ओरी से एक फैन ने पूछा कि क्या कभी आपके साथ किसी सेलिब्रिटी ने फोटो खिंचवाने से मना किया है और जबरदस्त एटीट्यूड दिखाया है। अगर आप नाम नहीं ले सकते तो हिंट दे दीजिए। इस पर ओरी श्रुति हासन का नाम लिखते हैं। ओरी ने अपने जवाब में लिखा, मैंने कभी उसके साथ (श्रुति हासन) फोटो क्लिक करवाने को नहीं कहा, हम एक इवेंट में मिले थे, जहां वो मेरे साथ बहुत रूड बिहेव कर रही थी। मैं श्रुति को जानता भी नहीं हूं। मुझे बहुत बुरा लगा था। हमारी गलतफहमी तो तुरंत दूर हो गई थी, लेकिन फिर मुझे पता चला कि उसने मुझे प्यून या स्पॉटबॉय कहा है।

श्रुति ने की शांतनु से सीक्रेट वेडिंग !

ओरी ने आगे कहा, ‘मुझे श्रुति का बर्ताव अच्छा नहीं लगा, क्योंकि मेरी उनके पति के साथ बहुत अच्छी बनती है और मैं उन्हें बहुत पसंद भी करता हूं। हालांकि, वक्त के साथ चीजें ठीक हो जाएंगी।’ ओरी के इस जवाब ने सबके मन में कई सवाल पैदा कर दिए हैं। जैसे कि एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड से सीक्रेटली वेडिंग कर ली है। हालांकि, श्रुति हासन ने अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

'शादी' शब्द से ही मुझे बहुत डर लगता है : श्रुति

बता दें, कुछ समय पहले एक्ट्रेस की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। इसके बाद जैसे ही एक्ट्रेस एक इवेंट में पहुंची तो उनसे शादी के बारे में पूछा गया। श्रुति ने शादी से साफ मना कर दिया था और कहा था ‘शादी’ शब्द से ही मुझे बहुत डर लगता है। इसलिए फिलहाल शादी करने का मेरा कोई इरादा नहीं है।

कपल के बारे में

श्रुति हासन के बॉयफ्रेंड शांतनु एक आर्टिस्ट हैं। दोनों करीब 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं। वहीं श्रुति हासन दक्षिण भारतीय फिल्मों और बॉलीवुड में अभिनय करने वाली भारतीय अभिनेत्री, गायिका, संगीत रचयिता हैं। वे सारिका और कमल हासन की बेटी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों प्रभास के साथ फिल्म सालार पार्ट-1 सीजफायर में नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस द आई और डकैत में नजर आने वाली हैं। दोनों ही फिल्में 2024 में रिलीज होंगी। ये भी पढ़ें- Raha First Photo : रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने क्रिसमस पर फैंस को दिया खास तोहफा, रिवील किया बेटी राहा का चेहरा, क्यूटनेस ओवर लोडेड
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts