PBKS vs RCB :धर्मशाला में इतिहास रचने जा रहे श्रेयस अय्यर, धोनी- कोहली के बाद बनेंगे 5वें क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में आज पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर जब धर्मशाला में उतरेंगे तो वो एक नया इतिहास रचेंगे, वे बतौर कप्तान अपना 100वां मैच खेलने उतरेंगे। ऐसा करने वाले वे पांचवे खिलाड़ी बनेंगे। वहीं इस मुकाम में उनसे पहले विराट कोहली, एमएस धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है। आज धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच अहम मुकाबला होने वाला है।
कैसा रहा पंजाब का अब तक का प्रदर्शन
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में इस सीजन भी आक्रमक शुरुआत की। हालांकि टीम लगातार 5 मैच हार भी गई थी। लेकन इसके बाद भी टॉप- 4 में जगह बनाने के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है। लेकिन अगर टीम आज का मुकाबला हार गई तो ये उसे सीजन से बाहर भी कर सकता है। जहां पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर ही बेंगलुरु ने अपना पहला आईपीएल का खिताब जीता था।
श्रेयस बतौर कप्तान आज 100वां मैच खेलेंगे
श्रेयस अय्यर का नाम आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी में शामिल हैं। इसमें पंजाब किंग्स की भी कप्तानी कर रहे हैं, कुल मिलाकर वे 99 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी ने काफी तारीफें भी बटौरी है क्योंकि बतौर कप्तान वे दिल्ली को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। अगली कप्तानी में KKR को विजेता बनाया और फिर पिछले आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स को फाइनल मुकाबले तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में ICC की हाई-प्रोफाइल बैठक… मोहसिन नकवी को न्योता, भारत दौरे पर टिकी सबकी नजर
जानें सबसे ज्यादा बतौर कप्तान उतरने वाले खिलाड़ी
1. एमएस धोनी
एमएस धोनी IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए कुल 235 मुकाबलों में कप्तानी की। धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 बार IPL ट्रॉफी जीती और लीग की सबसे सफल टीमों में जगह बनाई।
2.रोहित शर्मा
दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 158 मैचों में कप्तानी की। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 IPL खिताब जीते और लीग में अपनी अलग पहचान बनाई।
3.विराट कोहली
लिस्ट में तीसरा नाम विराट कोहली का हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB के लिए 143 मैचों में कप्तानी की। हालांकि विराट लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे, लेकिन उनकी कप्तानी में RCB अब तक IPL ट्रॉफी नहीं जीत सकी।











