Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कनाडा में अमेरिकी दूतावास के बाहर गोलीबारी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और उस सफेद एसयूवी की तस्वीर भी जारी की गई है, जिसमें हमलावर भागे थे। जांच एजेंसियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं।
कनाडा में अमेरिकी दूतावास के बाहर गोलीबारी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कनाडा के टोरंटो में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर आज सुबह गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, इस हमले में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन कनाडा की संघीय और स्थानीय पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

    तड़के दूतावास के बाहर हुई फायरिंग

    पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब 4:30 से 5:30 बजे के बीच हुई। इस दौरान दो संदिग्ध एक सफेद एसयूवी में आए और बाहर रुककर इमारत की ओर कई गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों हमलावर तुरंत वाहन में बैठकर मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कई कारतूस के खोखे मिले हैं। गोलीबारी से इमारत का  मामूली हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें: PM Modi South India Visit: आज पीएम मोदी जाएंगे केरल और तमिलनाडु, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

    राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से जांच

    कनाडा की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को “नेशनल सिक्योरिटी इंसिडेंट” मानकर जांच कर रही हैं। इस मामले में अमेरिकी एजेंसियों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है। घटना के बाद कनाडा में अमेरिकी और इजरायली राजनयिक परिसरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दूतावासों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी खतरे को रोका जा सके।

    कनाडा के प्रधानमंत्री ने घटना की कड़ी निंदा

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे घोर निंदनीय हिंसा बताया। उन्होंने कहा कि-इस तरह की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं, और जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी। कनाडा सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

    Latest Posts