PM Modi South India Visit:आज पीएम मोदी जाएंगे केरल और तमिलनाडु, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री का यह दौरा दक्षिण भारत में औद्योगिक विकास, परिवहन सुविधाओं और ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इन परियोजनाओं से लोकल इकॉनोमी को गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आम लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं मिलेंगी।
Follow on Google News
आज पीएम मोदी जाएंगे केरल और तमिलनाडु, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पीएम नरेंद्र मोदी आज दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्यों केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस अवसंरचना, सड़क और रेलवे विकास, ग्रामीण कनेक्टिविटी शामिल हैं।

    केरल में 10,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 1:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेंगे, जहां लगभग 10 हजार 800 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखेंगे, जिसमें 5500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। इस यूनिट की सालाना प्रोडक्शन क्षमता 400 किलो टन होगी। पॉलीप्रोपाइलीन का उपयोग पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, मेडिकल उपकरण, टेक्सटाइल और घरेलू उत्पादों के निर्माण में होता है। इससे देश में पॉलिमर उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, आयात पर निर्भरता कम होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसी के साथ सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नेशनल हाईवे ऑथारिटी ऑफ इंडिया से जुड़े दो प्रमुख हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें एनएच-66 के थलपडी-चेंगला सेक्शन को छह लेन में विस्तारित करने की परियोजना शामिल है, जिसकी लागत लगभग 2650 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वेंगलम से रामनट्टुकारा के बीच कोझिकोड बाईपास को छह लेन में अपग्रेड करने की परियोजना भी शुरू की जाएगी, जिसकी लागत करीब 2140 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं से ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी।

    ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: हवाई टिकटों में उछाल! एयर इंडिया ने लगाया नया सरचार्ज

    रेल, ग्रामीण संपर्क और स्वच्छ ऊर्जा पर जोर

    केरल में प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित 23 ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन भी करेंगे, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों की बाजार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी। इसके साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रिनोवेशन शोरनूर जंक्शन, कुट्टीपपुरम और चंगनसेरी रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। प्रधानमंत्री शोरनूर-निलंबूर रोड रेलवे लाइन के विद्युतीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे और पलक्कड़ से पोल्लाची के बीच नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा कोल्लम जिले के वेस्ट कल्लाड़ा में 50 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी, जो स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी।

    पीएम तमिलनाडु को देंगे करोड़ों की सौगात

    केरल के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे, जहां शाम करीब 5:45 बजे 5650 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान वे भारत पेट्रोलियम की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जिसमें करीब 3680 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह परियोजना नीलगिरि और इरोड जिलों में 8.8 लाख से अधिक घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस उपलब्ध कराएगी और 200 से ज्यादा सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेन्नई स्थित मनाली में बने 672 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता वाले ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे पेट्रोलियम उत्पादों के क्षेत्र में उत्पादन क्षमता और मजबूत होगी।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts