बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का निधन:74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पत्नी के ऑपरेशन के लिए गए थे चैन्नई

भारतीय स्नैक इंडस्ट्री के दिग्गज और बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के CMD शिवरतन अग्रवाल का 74 वर्ष की उम्र में गुरुवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया।
74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पत्नी के ऑपरेशन के लिए गए थे चैन्नई

भारतीय स्नैक इंडस्ट्री के दिग्गज और बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के CMD शिवरतन अग्रवाल का 74 वर्ष की उम्र में गुरुवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में चेन्नई में ठहरे हुए थे। गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार के साथ चेन्नई में थे

जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी का हाल ही में हार्ट बायपास ऑपरेशन हुआ था जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। इसी कारण वे परिवार के साथ चेन्नई में एक होटल में ठहरे हुए थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें असहज महसूस हुआ जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

छोटे स्तर से शुरू कर बनाया इंटरनेशनल ब्रांड

शिवरतन अग्रवाल ने साल 1993 में बीकानेर में अपने ब्रांड की शुरुआत की थी। उन्होंने पारिवारिक व्यवसाय ‘हल्दीराम’ से अलग होकर खुद की पहचान बनाने का फैसला लिया था। ‘शिवदीप फूड्स प्रोडक्ट्स’ के नाम से शुरू हुआ उनका छोटा सा कारोबार आज एक बड़े फूड ब्रांड में बदल चुका है जो देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुका है।

मशीन से भुजिया बनाने की शुरुआत कर बदली इंडस्ट्री

शिवरतन अग्रवाल का सबसे बड़ा इनोवेशन यह था कि उन्होंने पारंपरिक भुजिया को मशीन से बनाने की शुरुआत की। उस समय तक भुजिया हाथों से बनाई जाती थी, लेकिन मशीनों के इस्तेमाल से प्रोडक्शन और क्वालिटी में सुधार हुआ साथ ही पैकेजिंग और प्रोसेसिंग आधुनिक हुई। यही बदलाव आगे चलकर ब्रांड की सफलता की नींव बना।

ये भी पढ़ें: Auto-debit आसान लेकिन खतरा भी! कैसे बिना OTP पेमेंट से बढ़ सकता है फ्रॉड रिस्क

कम पढ़ाई लेकिन बड़ा विजन

सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई करने वाले शिवरतन अग्रवाल ने अपने विजन और मेहनत से एक इंटरनेशनल ब्रांड खड़ा किया। वे चाहते थे कि भारतीय स्वाद को ग्लोबल पहचान मिले और इसी सोच के साथ उन्होंने बिजनेस को लगातार विस्तार दिया।

ये भी पढ़ें: LPG के बाद अब ‘कोक’ की किल्लत? खत्म हुई सप्लाई, अचानक क्यों गायब हुई डाइट कोक?

बीकाजी नाम के पीछे की कहानी

‘बीकाजी’ नाम बीकानेर शहर के संस्थापक राव बीका के नाम पर रखा गया है। इस नाम ने ब्रांड को एक अलग पहचान दी और इसे देश-विदेश में लोकप्रिय बनाया।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts