Karthikeya-Amanat Wedding : कार्तिकेय की बारात में झूमे शिवराज-सिंधिया, बहू से गिफ्ट पाकर भावुक हुए केंद्रीय मंत्री

जोधपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी आज लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने जा रही है। वे थोड़ी देर में सात फेरे लेंगे। इस भव्य समारोह में मध्य प्रदेश और राजस्थान भाजपा के कई बड़े नेता सहित देशभर की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। तीन दिनों से चल रहे इस समारोह में गुरुवार शाम शाही बारात निकाली गई, जिसमें शिवराज सिंह चौहान और उनके छोटे बेटे कुणाल जमकर नाचे। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उनके साथ बारात में डांस किया।
मेहंदी और संगीत सेरेमनी
शादी से पहले बुधवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया। इस दौरान बेटे और बहू ने रामचरितमानस की प्रति भेंट कर उन्हें भावुक कर दिया। शिवराज ने बेटे-बहू को आशीर्वाद देते हुए कहा - "जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिए। आप दोनों एक उद्देश्यपूर्ण और अर्थपूर्ण जीवन जिएं।"डांस और जश्न का माहौल
- संगीत सेरेमनी में शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ "चांद सा रोशन चेहरा" गाने पर थिरके।
- साधना सिंह ने अपनी बहुओं के साथ "मेरे घर आई एक नन्ही परी" पर डांस किया।
- दूल्हा-दुल्हन ने भी कपल डांस किया, जिसे परिवार और मेहमानों ने खूब सराहा।
- साधना सिंह ने बताया कि उन्होंने केवल एक घंटे में डांस की तैयारी की थी। जब शिवराज ने उनसे पूछा कि "मुझे क्या करना है?" तो सभी हंसने लगे। देखें वीडियो...












