Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shivraj Cabinet Meeting : संविदा कर्मियों को मिलेगी रेगुलर वर्कर्स जैसी सुविधाएं, कर्मचारियों को 4 % DA, चुनावी साल में निर्माण कार्यों को मंजूरी

Shivraj Cabinet Meeting : संविदा कर्मियों को मिलेगी रेगुलर वर्कर्स जैसी सुविधाएं, कर्मचारियों को 4 % DA, चुनावी साल में निर्माण कार्यों को मंजूरी
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक शुरू होने से पहले सीएम शिवराज ने कैबिनेट के साथियों को भू-अभिलेख में सुधार, डिजिटाइजेशन और मॉर्डेनाइजेशन के लिए प्रदेश के 15 जिलों को राष्ट्रपति द्वारा मिल रहे सम्मान के लिए बधाई दी।

कर्मचारियों के DA को दी मंजूरी

प्रदेश के गृह मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दी। जिसमें संविदा कर्मचारियों की महापंचायत में की गई घोषणाओं को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश के कर्मचारियों का 4% DA और जनवरी से जून 2023 तक 6 माह का एरियर दिए जाने को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 4 % मंहगाई भत्ता बढ़ने के बाद अब कर्मचारियों को एक जनवरी 2023 से 42 % मंहगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

21 साल और ट्रैक्टर धारक परिवार की महिला भी बनेंगी लाड़ली बहना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का अब 21 साल की महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। साथ ही ट्रैक्टर धारक परिवार वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ दिए जाने को कैबिनेट की मंजूरी दी है। 25 जुलाई से आवेदन भरे जाएंगे। 10 सितंबर की किस्त में लाभ मिलेगा।

सड़कों और फ्लाईओवर को मंजूरी

सलकनपुर नील कछार 4 लेन, इंदौर-इच्छापुर मार्ग से ओंकारेश्वर नए बस स्टैंड तक 4 लेन, मैहर तीर्थ स्थान सहित प्रदेश में विभिन्न स्थानों के लिए 1842 करोड़ रुपए की सड़कों और फ्लाई ओवर की कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

भोपाल में बनेगा फ्लाईओवर

भोपाल की हुज़ूर विधानसभा को बड़ी सौगात मिली। भोपाल-इंदौर रोड पर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सीवेज पंप हाउस लाऊखेड़ी से नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाईओवर निर्माण को भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी है। संत हिरदाराम नगर में प्रदेश का पहला एलिवेटेड डबल-डेकर 6-लेन ब्रिज बनेगा। इसका निर्माण भी सेंट्रल रोड इंफ्रॉस्ट्रक्चर फंड के तहत होगा। ब्रिज लगभग 306 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा।

ग्वालियर में बनेगा MP का पहला फोरलेन एलिवेटेड रोड

ग्वालियर में स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन एलिवेटेड रोड कॉरिडोर और फ्लाईओवर को मिली मंजूरी। यह मध्य प्रदेश में किसी नदी के ऊपर बनने वाला पहला एलिवेटेड रोड होगा। सेंट्रल रोड इंफ्रॉस्ट्रक्चर फंड के तहत महारानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल से गिरवाई पुलिस चौकी, एवी रोड (NH-46) तक स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर/फ्लाईओवर बनेगा।

कैबिनेट के अन्य फैसलें

कैबिनेट ने नवगठित जिले निवाड़ी में कृषि विभाग के अंतर्गत दो उप संचालक, परियोजना संचालक जैसे 19 पदों को स्वीकृति दी है। 20 जुलाई को स्टूडेंट्स के खातों में लैपटॉप की राशि डाली जाएगी। 23 अगस्त को स्कूटी की राशि बच्चों के खातों में डाली जाएगी।

सीएम ने कैबिनेट के साथियों को दी बधाई

बैठक से पहले मुख्यमंत्री चौहान ने कैबिनेट के साथियों को भू अभिलेख में सुधार, डिजिटाइजेशन और मॉर्डेनाइजेशन के लिए प्रदेश के 15 जिलों को राष्ट्रपति द्वारा मिल रहे सम्मान के लिए बधाई दी। होने वाले कुल 75 में से 15 कलेक्टर मध्यप्रदेश के हैं। सीएम शिवराज ने इस उपलब्धि के लिए राजस्व विभाग, तत्कालीन प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी, सभी संबंधित जिला कलेक्टर तथा राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन में लगी टीम को बधाई दी। https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1681209447971160064

75 में से 15 कलेक्टर मध्य प्रदेश के हैं

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉर्डनाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को सम्मानित किया है। इनमें से मध्य प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। देश के सर्वाधिक कलेक्टर सम्मानित होने वाले राज्यों में प्रदेश का दूसरा स्थान। सम्मानित होने वाले कुल 75 में से 15 कलेक्टर मध्यप्रदेश के हैं। मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts