PlayBreaking News

Shivpuri Viral Video : बकरी ने दिया अनोखे बच्चे को जन्म, लोगों ने बताया एलियन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Follow on Google News
Shivpuri Viral Video : बकरी ने दिया अनोखे बच्चे को जन्म, लोगों ने बताया एलियन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
शिवपुरी। जिले में एक बकरी ने एक अजीब तरह से दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे एलियन जैसा बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे बंदर जैसा बता रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस अजीबोगरीब बकरी के बच्चे के जन्म लेने के कई घंटे गुजर जाने के बाद भी जिंदा है और अठखेलिया कर रहा है। लोग इसके फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

बकरी ने दो बच्चों को दिया जन्म

जानकारी के मुताबिक, जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिरसौद के मजरा सूखापुरा गांव में एक बकरी ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। इस गांव के रहने वाले खैरू रजक की बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया था। जिसमें से एक बच्चा बिल्कुल सामान्य है। लेकिन, दूसरे बच्चे को देख हर कोई हैरान था। बकरी के बच्चे मुंह बड़ा ही अजीब था। उसकी दोनों आंखें मिली हुई थी और उसकी जीभ भी बड़ी थी। जो बार-बार बाहर निकल रही थी। मेमने की पलकें भी नहीं है इसलिए उसकी आंखे झपकती नहीं है। खैरू ने बताया कि जन्म के बाद जब बच्चे को बकरी के पास रखा तो वह भी उसे दुलार करने लगी। बच्चे को पैदा हुए कई घंटे बीत चुके हैं। इसके बावजूद बच्चा जीवित हैं। देखें वीडियो...

क्या कहते हैं पशु चिकित्सक

बकरी के अनोखे बच्चे के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं पशु चिकित्सक मनोज गुप्ता का कहना है कि चमत्कार जैसी कोई बात नहीं है। अनुवांशिक कारणों से ऐसा हो जाता है। इस तरह के मामले पहले भी कई बार सामने आए हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार बकरी में कैल्शियम की कमी और प्रजनन में परिवर्तन के कारण ऐसा मेमना जन्मा है। ये भी पढ़ें- ASI Video Viral : पार्षद ने दी धमकी, कहा- तेरी वर्दी उतरवा दूंगा, गुस्साए ASI ने खुद उतार दी वर्दी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts