Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today:निफ्टी 155 अंक गिरकर 24013 पर बंद, सेसेंक्स 607 अंक टूटा; IT सेक्टर में भारी बिकवाली

शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई, जहां निफ्टी 155 अंक टूटकर 24013 पर बंद हुआ और सेंसेक्स भी 607 अंक लुढ़का। IT सेक्टर में हुई भारी बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया।
निफ्टी 155 अंक गिरकर 24013 पर बंद, सेसेंक्स 607 अंक टूटा; IT सेक्टर में भारी बिकवाली

शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 607 अंक फिसलकर 76,802 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 155 अंक टूटकर 24,013 पर बंद हुआ। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर के शेयरों पर रहा जिसके चलते निवेशकों की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

एक्सेंचर के अनुमान ने बढ़ाई चिंता

गिरावट की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल आईटी कंपनी एक्सेंचर का कमजोर आउटलुक रहा। कंपनी ने अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान में कटौती करते हुए मांग कमजोर रहने की आशंका जताई है। इसके बाद भारतीय आईटी कंपनियों के कारोबार पर भी असर पड़ने की चिंता बढ़ गई। इसका असर शेयर बाजार में साफ दिखाई दिया। निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में ऑटो-ई-रिक्शा पर डिजिटल लगाम! QR कोड से होगी ड्राइवर की पूरी कुंडली चेक। 

टॉप गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1781867101554
/img/116/1781867121335

घरेलू निवेशकों ने दिया सहारा

हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की खरीदारी ने बाजार को बड़ी गिरावट से बचाने की कोशिश की। घरेलू निवेशक लगातार भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे हैं लेकिन विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव फिलहाल भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।

गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट ने बढ़ाया दबाव

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भी भारतीय आईटी सेक्टर को लेकर सतर्क रुख अपनाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल ग्लोबल स्तर पर डिमांड कमजोर बनी हुई है जिससे भारतीय आईटी कंपनियों की आय पर दबाव रह सकता है। इस रिपोर्ट के बाद निवेशकों ने आईटी शेयरों में जमकर मुनाफावसूली की।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बढ़ी कमजोरी

बाजार पर दबाव बढ़ाने में विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी अहम भूमिका निभाई। एक दिन की मामूली खरीदारी के बाद विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) फिर से बिकवाल बन गए। गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 1,025 करोड़ रुपए के शेयर बेचे जिससे बाजार का माहौल कमजोर हुआ। पिछले कुछ दिनों से विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें: Reliance Jio IPO का इंतजार खत्म! आज SEBI के पास दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपर्स, मुकेश अंबानी ने AGM में किया बड़ा ऐलान

आगे क्या रहेगी बाजार की दिशा?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में ग्लोबल आर्थिक संकेतकों, अमेरिकी बाजारों की चाल और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर बाजार की दिशा निर्भर करेगी। फिलहाल आईटी सेक्टर में कमजोरी और विदेशी फंड की बिकवाली बाजार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts