Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शाहजहांपुर में मंदिर में सो रहे 2 साधुओं की हत्या, शवों को जलाया; संपत्ति विवाद की आशंका

शाहजहांपुर में मंदिर में सो रहे दो साधुओं की हत्या कर शवों को जला दिया गया। गोपाल दास और बिहारी दास के शव उनके बिस्तर पर मिले। पुलिस ने एक स्थानीय ग्रामीण को हिरासत में लिया है।
शाहजहांपुर में मंदिर में सो रहे 2 साधुओं की हत्या, शवों को जलाया; संपत्ति विवाद की आशंका

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद दोनों के शवों को जला दिया गया। मृतकों की पहचान गोपाल दास और बिहारी दास के रूप में हुई है। दोनों के शव उनके बिस्तर पर जली हुई हालत में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मंदिर में सो रहे थे दोनों साधु

मामला शाहजहांपुर के थाना खुदागंज क्षेत्र के सूथा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गोपाल दास और बिहारी दास मंदिर में रहते थे। दोनों साधु रात में अपने-अपने बिस्तर पर सो रहे थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने दोनों शवों को जला दिया। सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंदिर की संपत्ति को लेकर वारदात का शक

पुलिस ने मामले में एक स्थानीय ग्रामीण को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी में मंदिर की संपत्ति को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस की जांच जारी है और हत्या की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Breaking News

एटा में भी मंदिर के पुजारी की हत्या

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भी मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है। यहां मंदिर के बाहर पुजारी भोजराज का खून से लथपथ शव मिला। बताया गया कि उनके मुंह और सिर पर ईंट से हमला किया गया था। भोजराज कई वर्षों से मंदिर में ही रह रहे थे। उनकी हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में भी कोहराम मच गया।

Neem Karoli Baba Serial: ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच आने वाला है नया मायथो-फिक्शन शो, Sony ने जारी किया टीजर

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी डॉ. इलामारन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts