Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल : सोन नदी में बहे युवक का शव मिला, दोस्तों के साथ गया था नहाने, रातभर चला रेस्क्यू

शहडोल : सोन नदी में बहे युवक का शव मिला, दोस्तों के साथ गया था नहाने, रातभर चला रेस्क्यू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोन नदी के निगाई घाट पर नहाने गए 22 वर्षीय युवक की तेज बहाव में बहकर डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने कई घंटों की तलाश के बाद शव को बरामद किया।

    गहरे पानी में डूब गया युवक

    जानकारी के अनुसार, ग्राम कौवासरई निवासी सुभाष यादव सोमवार शाम करीब 4 बजे अपने पांच दोस्तों के साथ ग्राम निगाई स्थित सोन नदी के घाट पर स्नान करने गया था। नहाते समय वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और गहरे पानी में डूब गया। उसके साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

    रातभर चला रेस्क्यू, सुबह मिला शव

    घटना की सूचना मिलते ही जैसिंहनगर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरे और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घटना स्थल से कई किलोमीटर दूर पत्थरों में फंसा सुभाष का शव बरामद किया गया।

    मजदूरी कर करता था परिवार का पालन-पोषण

    थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि मृतक सुभाष यादव मजदूरी करता था। उसके परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं। वह अपने मजदूर साथियों के साथ नदी में स्नान करने गया था।

    बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वर्षा ऋतु में नदी-नालों के किनारे न जाएं और गहरे पानी में उतरने से बचें।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts