PlayBreaking News

LPG ने जज के साथ किया अन्याय!रिटायर्ड जज के घर 3 चोरों ने फुर्ती से उड़ाएं सिलेंडर, कटनी में स्कूल बना टारगेट, CCTV आया सामने

फुटेज में साफ दिख रहा है कि पहले एक युवक घर की रेकी करता है और फिर कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ लौटकर चोरी को अंजाम देता है। चोरी हुए सिलेंडरों में एक भारत गैस और तीन इंडेन के बताए जा रहे हैं।
Follow on Google News
रिटायर्ड जज के घर 3 चोरों ने फुर्ती से उड़ाएं सिलेंडर, कटनी में स्कूल बना टारगेट, CCTV आया सामने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल/कटनी। भोपाल में LPG क्राइसिस के बीच गैस सिलेंडर चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घटना भोपाल के लालघाटी इलाके की है यहां एक रिटायर्ड जज के घर से चार सिलेंडर चोरी हो गए। वारदात 15 मार्च की रात ओम शिव नगर की है, जिसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद इस घटना ने एक बार बता दिया कि विपरीत आपदा में चोर चोरी से बाज नहीं आ रहे हैं

    शिकायतकर्ता रॉबिन जैन ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय विमल कुमार जैन पूर्व न्यायाधीश थे। वहीं पुलिस के मुताबिक, तीन युवक बाइक पर आए और घर की पार्किंग से एक-एक कर सभी सिलेंडर उठाकर फरार हो गए।

    यह भी पढ़ें: गैस की टेंशन खत्म! हजारों टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘नंदा देवी’ जहाज

    CCTV में पूरी वारदात आई सामने

    फुटेज में साफ दिख रहा है कि पहले एक युवक घर की रेकी करता है और फिर कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ लौटकर चोरी को अंजाम देता है। चोरी हुए सिलेंडरों में एक भारत गैस और तीन इंडेन के बताए जा रहे हैं। सभी खाली थे, जिनकी कीमत करीब 6 हजार रुपए आंकी गई है। कोहेफिजा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    Uploaded media

    इधर, कटनी में स्कूलों से 11 सिलेंडर उड़ा ले गए चोर

    दूसरी ओर कटनी में भी गैस सिलेंडर चोरी के कई मामले सामने आए हैं। यहां एक ही हफ्ते में चार सरकारी स्कूलों से 11 सिलेंडर चोरी हो गए। बड़वारा थाना क्षेत्र में चोरों ने स्कूलों के ताले तोड़कर मिड-डे मील के लिए रखे सिलेंडर चुरा लिए। भजिया माध्यमिक शाला से 4 भरे सिलेंडर और कन्या शाला से 1 सिलेंडर चोरी हुआ।

    Uploaded media

    लगातार बढ़ती इन घटनाओं ने प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि एलपीजी की किल्लत के चलते ऐसी वारदातों में इजाफा हो रहा है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts