PlayBreaking News

MP News :कनाडा से गुरकीरत सिंह की पार्थिव देह को लाने एवं अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी मप्र सरकार

कनाडा में मप्र के छात्र गुरकीरत सिंह की हत्या के बाद पार्थिव देह लाने के लिए परिवार चिंता में है।ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार को संबल दिया है। डॉ. यादव ने मंगलवार को परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्थिव देह को लाने एवं अंतिम संस्कार का व्यय वहन मप्र सरकार करेगी।
Follow on Google News
कनाडा से गुरकीरत सिंह की पार्थिव देह को लाने एवं अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी मप्र सरकार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्श्वनाथ सिटी स्थित घर पहुंचे और शोक-संवेदना जताई।   गुरकीरत (27) की हाल ही में कनाडा में हत्या कर दी गई थी। वह वहां पढ़ाई करने गया था। शव भारत भेजने के लिए कनाडा सरकार ने परिवार से 36.96 लाख रुपए खर्च की मांग की है। इस बारे में सीएम ने कहा कि वह छात्र की बॉडी भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्थिव देह को लाने और उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में होने वाला सम्पूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। परिजनों ने सीएम को एक पत्र भी दिया, जिसमें परिवार के दो लोगों का वीजा और कनाडा में अंतिम संस्कार की व्यवस्था और अस्थियां वापस लाने में सहयोग आदि की मांग की।

    परिजनों ने कहा- अंतिम संस्कार वहां हो, अस्थियां लाईं जाएं

    गुरकीरत के पिता ने सीएम को पत्र देकर कहा कि मेरे परिवार के दो सदस्यों प्रभकीरत मनोचा (बड़े भाई) एवं साहेब सिंह (कजिन ब्रदर) को कनाडा भेजने के लिए वीजा प्रक्रिया शासन स्तर से त्वरित कराई जाए। दोनों व्यक्तियों के आवागमन (आना-जाना) एवं रहने-ठहरने की समुचित व्यवस्था शासन द्वारा सुनिश्चित की जाए। कनाडा में फ्यूनरल प्रक्रिया पूर्ण कराने एवं अस्थि संचय (अस्थि कलश) भारत लाने की संपूर्ण व्यवस्था शासन के सहयोग से कराई जाए। इस संपूर्ण प्रक्रिया में होने वाले व्यय के लिए भारत सरकार एवं कनाडा सरकार द्वारा मानवीय आधार पर सहयोग एवं सहायता प्रदान की जाए। वहां पर होने वाले हॉस्पिटल खर्च एवं फ्यूनरल (अंतिम संस्कार) से संबंधित समस्त व्यय को भी वहां की सरकार द्वारा मानवीय आधार पर माफ/वहन कराने हेतु आवश्यक पहल की जाए।

    एजुकेशन लोन माफ करने की मांग

     उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र द्वारा शिक्षा हेतु लिया गया एजुकेशन लोन मानवीय आधार पर माफ कराने हेतु संबंधित संस्थाओं को निर्देशित करने की कृपा करें। साथ ही विशेष निवेदन है कि मेरे पुत्र का पार्थिव शरीर जांच प्रक्रिया जारी रहते हुए भी यथाशीघ्र परिवारजन को सौंपने हेतु संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही की जाए, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में विलंब न हो। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भारत सरकार के माध्यम से कनाडा सरकार के संपर्क में हैं। ये हमारे राज्य और खासकर हमारे शहर का ही परिवार है। इसलिए यहां से कनाडा जाने, अंतिम संस्कार सहित जैसा भी तय होगा, सरकार मदद करेगी।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts