कुलदीप- वंशिका लखनऊ रिसेप्शन :रोल्स-रॉयस विंटेज कार से होटल पहुंचे कुलदीप, CM योगी के छुए पैर
इस खास मौके पर गौतम गंभीर, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा भी अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे। इस ग्रैंड रिसेप्शन में करीब 900 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
Publish Date: 17 Mar 2026, 9:47 PM (IST)Updated On: 18 Mar 2026, 10:18 AM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हो गया है। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका सिंह के साथ 1960 मॉडल की विंटेज रोल्स-रॉयस कार में सवार होकर द सेंट्रम पहुंचे। ट्रेडिशनल लुक में नजर आए कपल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा इसके अलावा इनमें कई क्रिकेटर्स भी पहुंच रहे हैं।
कुलदीप ने CM योगी के छुए पैर
रिसेप्शन में योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए, जहां कुलदीप ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं अखिलेश यादव भी समारोह में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर गौतम गंभीर, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा भी अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे। इस ग्रैंड रिसेप्शन में करीब 900 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कुलदीप और वंशिका की शादी 14 मार्च को मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुई थी।
Twitter Post
रोल्स रॉयस कार में कुलदीप- वंशिका
जडेजा- रिवाबा के संग कपल्स के खास पल
लखनऊ में हुए ग्रैंड रिसेप्शन के दौरान कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की खास बॉन्डिंग क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ देखने को मिली। चारों स्टेज पर हंसते-मुस्कुराते नजर आए। इस दौरान रिवाबा, वंशिका से कुलदीप के बारे में कुछ मजाकिया अंदाज में बात करती दिखीं, जिस पर उन्होंने थम्स अप देकर प्रतिक्रिया दी। पूरे माहौल में खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था।
Twitter Post
राजीव शुक्ला, यूपी स्पीकर ने दी शुभकामनाएं
इस मौके पर राजीव शुक्ला ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव उत्तर प्रदेश का गौरव हैं और लंबे समय से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रतिभा पर सभी को गर्व है और वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इसके अलावा रिसेप्शन में यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने द सेंट्रम पहुंचकर कुलदीप और वंशिका को दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में देशभर से कई बड़े मेहमान शामिल हुए, जिससे यह समारोह और भी खास बन गया।