PlayBreaking News

शहडोल में 50 लाख का गांजा जब्त:दो लग्जरी कारों में 267 किलो मिला, पुलिस को देख तस्कर जंगल में फरार

शहडोल जिले की ब्यौहारी और जयसिंहनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी वाहनों से कुल 267 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजा और वाहनों की कुल कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। दोनों मामलों में तस्कर पुलिस की घेराबंदी देखकर वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए।
Follow on Google News
दो लग्जरी कारों में 267 किलो मिला, पुलिस को देख तस्कर जंगल में फरार

शहडोल। पुलिस ने दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यौहारी और जयसिंहनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ब्यौहारी पुलिस ने कार से पकड़ी गांजे की खेप

ब्यौहारी थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक सफेद ब्रेजा कार (सीजी-13-एए-7494) में गांजे की खेप शहडोल से मानपुर की ओर ले जाई जा रही है। पुलिस ने सोन नदी पुल से वाहन का पीछा कर वन विभाग के रेस्ट हाउस के पास घेराबंदी की। आरोपी कार छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले और तलाशी में कार से 127 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें: 'तुम जैसे हजारों पति रख सकती हूं'... पत्नी के ताने पर हुई हत्या में हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा 7 साल में बदली

स्कॉर्पियो से बरामद किया 140 किलो गांजा

जयसिंहनगर थाना पुलिस ने मानपुर-टेटका मार्ग पर एक काली स्कॉर्पियो का पीछा किया। पुलिस की घेराबंदी देखकर तस्कर भुरका रोड के जंगल में वाहन छोड़कर फरार हो गए। स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उसमें 140 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Breaking News

तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस 

दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार तस्करों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस बरामद वाहनों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

ये भी पढ़ें: भोपाल में डबल मर्डर: रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, 2 करोड़ की संपत्ति पर भी नजर

नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts