Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shah Rukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी : महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा, दी गई Y+ सिक्योरिटी; 'जवान' और 'पठान' बने वजह

Follow on Google News
Shah Rukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी : महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा, दी गई Y+ सिक्योरिटी; 'जवान' और 'पठान' बने वजह
मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को जान का खतरा है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी है। बता दें कि, एक्टर की बैक-टू बैक दो फिल्में पठान और अब जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि, शाहरुख को उनकी इन दोनों फिल्मों की सफलता के बाद जान से मारने की धमकी मिली है। जिसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया।

किंग खान को मिली Y+ सिक्योरिटी

शाहरुख खान को मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई Y+ सिक्योरिटी में 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 पुलिसकर्मी वेपन्स के साथ 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे। वहीं किंग खान के बंगले पर भी हर समय चार सशस्त्र पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। एक्टर देशभर में जहां भी जाएंगे, उन्हें हर जगह सिक्योरिटी दी जाएगी। इससे पहले शाहरुख खान की सुरक्षा में मुंबई पुलिस के दो कांस्टेबल हर पल उनके साथ मौजूद रहते थे।

अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे सुरक्षाकर्मी

राज्य सरकार ने किंग खान की सुरक्षा के लिए IG VIP सिक्योरिटी का आदेश दिया है। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के सभी पुलिस ज्यूरिक्शन को नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें सभी यूनिट कमांडरों से अनुरोध किया गया है कि, तत्काल प्रभाव से शाहरुख खान को उनकी यात्रा/ इंगेजमेंट के दौरान Y+ सिक्योरिटी दी जाए। ये सुरक्षाकर्मी MP-5 मशीन गन, AK-47 असॉल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्तौल से लैस होंगे।

अपनी सिक्योरिटी का खुद खर्च उठाएंगे शाहरुख

ये पेड सुरक्षा है यानी शाहरुख खान अपनी सिक्योरिटी का खर्च शाहरुख खुद उठाएंगे। एक्टर को इसका भुगतान सरकार को करना पड़ेगा। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, शाहरुख खान को सरकारी पुलिस सुरक्षा प्रदान की जा रही है, क्योंकि भारत निजी सुरक्षाकर्मियों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस होने की अनुमति नहीं देता है।

'पठान' और 'जवान' के हिट होने के बाद मिली धमकी

जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान ने राज्य सरकार को लिखित शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि, फिल्म 'पठान' और 'जवान' के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। जिसके बाद SRK की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें एस्कॉर्ट स्केल के साथ वाई+ सुरक्षा देने का फैसला लिया गया। बता दें कि, फिल्म पठान और जवान के हिट होने के बाद से एक्टर अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टार के निशाने पर हैं। भारत में शाहरुख की फिल्म 'जवान' ने 618.83 करोड़ रुपए और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,103 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं  फिल्म 'पठान' ने भारत में 543.05 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 1,050.3 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की है। साल की उनकी तीसरी रिलीज 'डंकी' दिसंबर में रिलीज होने वाली है और इससे भी तगड़े धमाल की उम्मीद की जा रही है। ये भी पढ़ें- Jawan Second Day Collection : शाहरुख खान की जवान का दुनिया भर में जलवा, दो दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts