PlayBreaking News

सिवनी मालवा :उमंग सत्र में किशोर विद्यार्थियों को सेहत, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य की दी जानकारी

सिवनी मालवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मालापाट में आयोजित उमंग सत्र एवं स्वास्थ्य कार्यशाला में विद्यार्थियों को किशोरावस्था, पोषण, एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण, व्यक्तिगत परामर्श और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
Follow on Google News
सिवनी मालवा। मालापाट के सरकारी स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सिवनी मालवा। किशोर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य कल्याण हेतु शासकीय उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय, मालापाट में उमंग सत्र तथा स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन हुआ। वक्ता के रूप में सिविल हॉस्पिटल में पदस्थ आरबीएसके की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका मसराम तथा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई शामिल हुए। विद्यार्थियों को किशोरावस्था एवं इसमें होने वाले परिवर्तनों की जानकारी देते हुए पोषण आहार, एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, चोट, हिंसा एवं लिंग आधारित हिंसा, गैर-संचारी रोग तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। किशोरों को जीवन कौशल अपनाकर सही दिशा में कार्य करने, व्यक्तित्व विकास, योग-प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी मार्गदर्शन दिया। साथ ही उमंग हेल्पलाइन, टेली मानस हेल्पलाइन, मनहित ऐप और जस्ट आस्क चैटबॉट की महत्ता बताते हुए इनके उपयोग की जानकारी दी गई।

हेल्थ चेकअप कर दिया परामर्श

डॉ. प्रियंका मसराम ने सीएचओ सबा सिद्दीकी एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिवानी अमैय्या ने स्वास्थ्य कार्यशाला को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: गोविंद नारायण सिंह जयंती : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया नमन, कहा- सेवा और नैतिकता का जीवन आज भी प्रेरणा

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता का महत्व समझाया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक साधना गुर्जर, राजीव पथोरिया, अजहर बेग मिर्जा, सुखराम अहिरवार, चरण सिंह नागले, मनोज गौर, राजेश चौबे, सुषमा राजपूत, आशीष रघुवंशी, विवेक बुधौलिया और मनीषा उइके सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

SANDEEP THAKUR
By SANDEEP THAKUR
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts