Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का इंतकाल, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; तीन बड़े राज्यों के रह चुके हैं राज्यपाल

Follow on Google News
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का इंतकाल, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; तीन बड़े राज्यों के रह चुके हैं राज्यपाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का इंतकाल हो गया है। उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। हाल ही में उनकी अचानक हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें राजधानी के अपोलो अस्पताल में निधन हुआ। अजीज कुरैशी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं। इस दुखद खबर के बाद से सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

कई महीनों से बीमार चल रहे थे अजीज कुरैशी

अजीज कुरैशी के निधन की खबर मिलते ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपोलो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अजीज कुरैशी के परिवार से मुलाकात भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे।

भोपाल में हुआ था जन्म

अजीज कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल 1941 को भोपाल में हुआ था। वह उत्तराखंड, मिजोरम और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे हैं। 2015 में वह मिजोरम के 15वें राज्यपाल थे। इसके अलावा वह 2012 से 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। इसके बाद 2014 में उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। अजीज अपने बोल्ड अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts