Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सेंधवा में दर्दनाक हादसा :ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत; 2 साल की बेटी गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के सेंधवा के पास पलसूद क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 2 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी। बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत; 2 साल की बेटी गंभीर घायल
AI Generated Image

सेंधवा। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। एक ही झटके में एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो साल की मासूम बेटी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

कहां और कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सेंधवा से करीब 25 किलोमीटर दूर पलसूद थाना क्षेत्र में हुआ। जलखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान वेदपुरी निवासी 26 वर्षीय ऐसराम और उनकी 24 वर्षीय पत्नी ललिता के रूप में हुई है। दोनों अपनी दो साल की बेटी अक्षिता के साथ शनिवार रात एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें: धुआं, लपटें और फायर ब्रिगेड! अन्ना नगर कचरा स्टेशन में भीषण आग, 8 घंटे बाद भी हालात बेकाबू

बेटी की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

हादसे में घायल हुई दो साल की बच्ची अक्षिता को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से पलसूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

पलसूद स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद ऐसराम और ललिता को मृत घोषित कर दिया गया। 

Breaking News

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पलसूद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

गांव में पसरा मातम

इस हादसे के बाद जलखेड़ा और वेदपुरी गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। वहीं दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। 

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts