Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर में वृद्धा की हत्या : पहले 70 वर्षीय महिला का घोंटा गला... फिर पैर काटकर निकाल ले गए चांदी के कड़े

Follow on Google News
सीहोर में वृद्धा की हत्या : पहले 70 वर्षीय महिला का घोंटा गला... फिर पैर काटकर निकाल ले गए चांदी के कड़े
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला के पैरों से चांदी के कड़े चुराने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया गया। अज्ञात आरोपी महिला के पैर काटकर एक किलो चांदी के कड़े निकाल ले गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला सीहोर जिले के आष्टा थाना के अंतर्गत ग्राम गुराडिया रूपचंद का है। जहां एक वृद्धा की दर्दनाक हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपी महिला के पैर काटकर एक किलो चांदी के कड़े भी निकाल कर ले गए। बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त वृद्धा अपने खेत पर अकेली थी। इस दौरान कुछ अज्ञात बदमाश खेत पर आ गए। देखें वीडियो... आरोपियों ने पहले वृद्धा का गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद धारदार हथियार से पैर काटकर, कड़े उतारे और भाग निकले। वृद्धा महिला का नाम मोतन बाई पति हमीर सिंह है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वृद्धा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आष्टा पहुंचाया गया है।

शाम तक घर नहीं लौटने पर बेटों ने शुरू का तलाश

जानकारी के मुताबिक, गांव में घर से डेढ़ किलोमीटर दूर महिला का खेत है। गुराडिया रूपचंद निवासी मोतन बाई पत्नी हमीर सिंह मालवीय (75) हर दिन की तरह शुक्रवार (8 नवंबर) दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत पर गई थी। जब शाम करीब 5 बजे तक वह घर नहीं लौटी, तो बेटा देखने के लिए खेत पर पहुंचा। मां के नहीं दिखने पर उसने तलाश शुरू की। जिसके बाद खेत के पास में ही एक नाले में उसे मां की पैर कटी लाश मिली। महिला के चार बेटे हैं। ये भी पढ़ें- इंदौर : फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर इंस्टाग्राम पर की दोस्ती… फिर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts