Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sehore Accident : भोपाल-इंदौर हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी यात्री बस, एक की मौत, 10 से अधिक घायल, सूरत से आ रही थी बस

Follow on Google News
Sehore Accident : भोपाल-इंदौर हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी यात्री बस, एक की मौत, 10 से अधिक घायल, सूरत से आ रही थी बस
सीहोर। मध्य प्रदेश में भोपाल-इंदौर हाईवे पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सीहोर में सैकड़ा खेड़ी के पास तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि 10 से 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए सीहोर अस्पताल रवाना किया गया है। बस सूरत से भोपाल जा रही थी।

सूरत से भोपाल जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सूरत से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस सीहोर के सैकड़ा खेड़ी के पास हाईवे सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीहोर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में करीब 10 से 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। इस हादसे में घायल हुए लोगों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

ट्रक ड्राइवर टायर बदल रहा था

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे अपना वाहन खड़ा कर उसका टायर बदल रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही बस ट्रक में जा घुसी। हादसे की वजह से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे की असली वजह का पता चल सके।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts