PlayBreaking News

सोहागपुर:भटगांव के नर्मदा तट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

सोहागपुर के ग्राम भटगांव स्थित नर्मदा नदी के तट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही शोभापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मृतक की शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी हुई है।
Follow on Google News
भटगांव के नर्मदा तट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
भटगांव के नर्मदा तट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सोहागपुर। दो दिन के भीतर नर्मदा तट पर अज्ञात व्यक्ति का दूसरा शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

सोहागपुर के ग्राम भटगांव स्थित नर्मदा नदी के तट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही शोभापुर चौकी प्रभारी राहुल पटेल पुलिस अमले के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर प्रारंभिक आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

ब्रेकिंग : मप्र में 8 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर हुए, बालाघाट और छतरपुर के कलेक्टर बदले

शव की पहचान करने में जुटी पुलिस 

एएसआई गणेश राय ने बताया कि पुलिस शव की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है। अगर कोई व्यक्ति मृतक की पहचान करता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो वह शोभापुर पुलिस चौकी या सोहागपुर थाना पुलिस से संपर्क कर सकता है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

Breaking News

शव को कब्जे में लेकर शुरू की वैधानिक कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

PM के पास शिक्षा मंत्री के कई विकल्प थे! लेकिन...राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निशाना

दो दिन में दो शव मिलने से मचा हड़कंप 

गौरतलब है कि दो दिन पहले शनिवार को ग्राम माझा के नर्मदा तट पर भी एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी कमर में तीन गांठों वाली रस्सी बंधी हुई थी। दोनों घटनाओं के बीच किसी प्रकार का संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है। फिलहाल नर्मदा तट पर मिले इन दोनों अज्ञात शवों की गुत्थी सुलझाना सोहागपुर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Edited By : Rohit Sharma

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts