Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP: जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी, इंदौर की कमान खुद संभालेंगे सीएम, भोपाल का जिम्मा चैतन्य काश्यप को

सिंधिया समर्थक सिलावट को मनचाहा ग्वालियर, टेटवाल को उज्जैन का प्रभार
Follow on Google News
MP: जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी, इंदौर की कमान खुद संभालेंगे सीएम, भोपाल का जिम्मा चैतन्य काश्यप को


भोपाल। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के जिलों में प्रभारी मंत्रियों की लिस्ट जारी हो गई। सोमवार देर रात जारी लिस्ट के मुताबिक सीएम ने अपने गृह जिले उज्जैन की कमान गौतम टेटवाल को सौंपी है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल को शहडोल, सागर और कैलाश विजयवर्गीय को सतना-धार का प्रभार सौंपा गया है। सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट को ग्वालियर, चेतन काश्यप को भोपाल के साथ राजगढ़, वहीं प्रहलाद पटेल को भिंड के साथ रीवा की कमान सौंपी गई है। बड़े मंत्रियों को मनमाफिक जिलों के मामले में मायूसी का सामना करना पड़ा है।
मंत्री प्रभार के जिले मंत्री प्रभार के जिले
 डॉ. मोहन यादव   इंदौर नागर सिंह चौहान आगर, उमरिया
जगदीश देवड़ा  जबलपुर, देवास प्रद्युम्न सिंह तोमर  शिवपुरी, पांढुर्णा
राजेन्द्र शुक्ल सागर शहडोल चैतन्य कुमार काश्यप भोपाल, राजगढ़
विजय शाह रतलाम झाबुआ इंदर सिंह परमार  पन्ना, बड़वानी
कैलाश विजयवर्गीय सतना, धार राकेश शुक्ला  श्योपुर, अशोकनगर
प्रहलाद पटेल  भिंड, रीवा रामनिवास रावत मंडला, दमोह
राकेश सिंह छिंदवाड़ा नर्मदापुरम कृष्णा गौर सीहोर, टीकमगढ़
करण सिंह वर्मा मुरैना, सिवनी धर्मेन्द्र सिंह लोधी  खंडवा
उदय प्रताप सिंह बालाघाट, कटनी दिलीप जायसवाल  सीधी
संपतिया उइके सिंगरौली, आलीराजपुर गौतम टेटवाल  उज्जैन
तुलसी सिलावट  ग्वालियर, बुरहानपुर लखन पटेल विदिशा, मऊगंज
एदल सिंह कंसाना दतिया, छतरपुर नारायण सिंह पवार  रायसेन
निर्मला भूरिया मंदसौर, नीमच नरेन्द्र शिवाजी पटेल  बैतूल
गोविंद सिंह राजपूत  नरसिंहपुर, गुना प्रतिमा बागरी डिंडौरी
विश्वास सारंग खरगोन, हरदा दिलीप अहिरवार अनूपपुर
नारायण सिंह कुशवाह शाजापुर, निवाड़ी राधा सिंह मैहर
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts