SBI Strike:कर्मचारियों की 2 दिन की हड़ताल टली, 25 और 26 मई को सामान्य रहेंगे बैंकिंग कामकाज

SBI कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल टल गई है जिससे 25 और 26 मई को सभी बैंकिंग कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेंगे।
कर्मचारियों की 2 दिन की हड़ताल टली, 25 और 26 मई को सामान्य रहेंगे बैंकिंग कामकाज

SBI के कर्मचारियों की 25 और 26 मई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। बैंक मैनेजमेंट और कर्मचारी यूनियन के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। अब दोनों दिन SBI की शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज होगा।

मैनेजमेंट और यूनियन के बीच बनी सहमति

मुंबई स्थित SBI के कॉरपोरेट सेंटर में शुक्रवार को बैंक मैनेजमेंट और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद AISBISF और स्टाफ एसोसिएशन ने बताया कि कई मांगों पर प्रगति हुई है। SBI स्टाफ एसोसिएशन (बंगाल सर्कल) के सचिव सुदीप दत्ता ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही इसलिए कर्मचारियों ने फिलहाल हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है।

16 मांगों को लेकर बुलाया गया था आंदोलन

AISBISF ने कर्मचारियों के अधिकार, वेतन, कार्य परिस्थितियों और ग्राहकों से जुड़ी सुविधाओं को लेकर 16 मांगों के समर्थन में हड़ताल का ऐलान किया था। यूनियन का कहना था कि बैंक कर्मचारियों पर लगातार बढ़ते काम के दबाव, स्टाफ की कमी और अन्य प्रशासनिक मुद्दों को लेकर लंबे समय से मांगें उठाई जा रही थीं।

ये भी पढ़ें: इबोला ने बढ़ाई टेंशन! WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत की एडवाइजरी- कांगो और युगांडा की यात्रा न करें

27 और 28 मई को बकरीद के कारण प्रभावित रहेगा कामकाज

हालांकि हड़ताल टल गई है, लेकिन 27 और 28 मई को बकरीद की छुट्टियों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI की छुट्टी सूची के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे जबकि कुछ राज्यों में 28 मई को अवकाश रहेगा। जम्मू-कश्मीर के बैंकिंग सर्किलों में 27 और 28 मई दोनों दिन छुट्टी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Share Market Forecast: अगले हफ्ते शेयर बाजार में रह सकती है जोरदार हलचल, 5 बड़े फैक्टर तय करेंगे बाजार की दिशा

लगातार चार दिन प्रभावित रह सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

इससे पहले 23 मई को महीने का चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहे। ऐसे में कई जगहों पर बैंकिंग सेवाएं लगातार प्रभावित रहने की संभावना बनी हुई है। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, ATM और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts