Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : सावन माह का चौथा सोमवार, उमा महेश स्वरूप में दर्शन दे रहे बाबा महाकाल; प्रजा ने किया राजा का स्वागत

Follow on Google News
VIDEO : सावन माह का चौथा सोमवार, उमा महेश स्वरूप में दर्शन दे रहे बाबा महाकाल; प्रजा ने किया राजा का स्वागत
उज्जैन। आज सावन का चौथा सोमवार है। बाबा महाकाल की चौथी सवारी धूमधाम के साथ निकाली गई। राजाधिराज बाबा महाकाल चांदी की पालकी में विराजित होकर प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। आज बाबा महाकाल ने उमा महेश स्वरूप में प्रजा को दर्शन दिए।

राजसी ठाठ-बाट के साथ निकली महाकाल की सवारी

सावन भादो मास में भूत भावन बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। इसी परंपरा के चलते आज सावन के चौथे सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी निकाली गई। दोपहर 4 बजे मंदिर के सभा में मंडप में सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक पारस जैन ने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर पालकी को कांधा देकर महाकाल को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। इस दौरान मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस टुकड़ी द्वारा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राजाधिराज चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में सवार होकर राजसी ठाठ-बाट के साथ प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले।

बाबा महाकाल ने उमा महेश स्वरूप में दर्शन दिए

आज भगवान महाकाल ने अपने भक्तों को उमा महेश स्वरूप में दर्शन दिए। वहीं हाथी पर मन महेश और गरुड़ रथ पर शिव तांडव स्वरूप में सवार होकर निकले तो श्रद्धालुओं ने अपने राजा के स्वागत में पलक-पावड़े बिछा दिए। वहीं, सवारी के रामघाट पहुंचने पर बाबा महाकाल का शिप्रा के पवित्र जल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात सवारी अपने परंपरागत मार्ग गणगौर दरवाजा ढाबा रोड गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए पुनः महाकाल मंदिर पहुंची। सवारी में घुड़सवार, पुलिस दल, पुलिस टुकड़ी और पुलिस बैंड के अलावा भजन मंडलियां शामिल हुईं। सवारी मार्ग के दोनों ओर हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल की एक झलक पाने के लिए घंटों से जमे हुए थे। इधर, पूरे सवारी मार्ग पर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिए पूरे सवारी मार्ग पर एक हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और पुलिस जवानों को तैनात किया गया। https://twitter.com/psamachar1/status/1685992004642041856?s=20 (इनपुट - संदीप पांडला) ये भी पढ़ें- VIDEO : बाबा महाकाल की सवारी में परिवार संग झूमते दिखे शिवराज, शिव तांडव के रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे महाकाल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts