Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सावन खत्म होते ही बिहार में एक दिन में 130 करोड़ का मटन-चिकन बिका, कीमतों में हुई बढ़ोतरी

सावन खत्म होते ही बिहार में एक दिन में 130 करोड़ का मटन-चिकन बिका, कीमतों में हुई बढ़ोतरी

पटना। सावन माह खत्म होने के साथ ही बिहार में नॉनवेज प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया। धार्मिक मान्यताओं के चलते सावन भर मांसाहार से दूरी बनाने वाले लोगों ने रविवार को जमकर मटन और चिकन की खरीदारी की। नतीजतन, पूरे राज्य में मांसाहारी बाजारों में सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं और एक ही दिन में 130 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।

पटना में मटन की रिकॉर्ड बिक्री

राजधानी पटना में रविवार को मटन की बिक्री रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई। एक मांस दुकानदार के अनुसार, सिर्फ पटना में ही करीब 1,000 क्विंटल बकरा बिका, जिससे लगभग 10 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मांग पूरी करने में दुकानदारों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

राज्यभर में 100 करोड़ का मटन कारोबार

पूरे बिहार में मटन की खपत इस दिन चरम पर रही। अनुमान के मुताबिक, राज्यभर में करीब 10,000 क्विंटल बकरा बिका और लगभग 100 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। सावन के कारण पूरे महीने मांस कारोबारियों व्यवसाय ठप था।

चिकन बाजार में भी रही जबरदस्त मांग

मटन के साथ-साथ चिकन की बिक्री भी खूब रही। पटना में करीब 1,600 क्विंटल चिकन बिका, जिससे लगभग 3 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। पूरे बिहार में चिकन मीट की खपत करीब 30 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। खासकर देसी चिकन की मांग सबसे ज्यादा रही, जो प्रीमियम दाम पर भी हाथों-हाथ बिका।

पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

मांस कारोबारियों के अनुसार, सावन खत्म होने के बाद का पहला रविवार हर साल नॉनवेज बाजार के लिए फायदे का सौदा होता है। लेकिन इस बार बिक्री के आंकड़े पिछले वर्षों के मुकाबले काफी ज्यादा रहे।

ये भी पढ़ें: अलास्का में ट्रंप-पुतिन मुलाकात की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को मिलेंगे दोनों नेता, एजेंडा लेकिन तय नहीं

मोतिहारी में भी उछली कीमतें

मोतिहारी में भी रविवार और सोमवार को चिकन और मटन की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। कई बाजारों में ग्राहकों को एक-एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मटन 600 से 650 रुपए किलो और चिकन 250 से 280 रुपए किलो बिका। बढ़ती मांग के कारण चिकन की कीमत में 20 से 30 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई। अनुमान के मुताबिक, मोतिहारी जिले में मीट, मछली और चिकन का कुल कारोबार 10 करोड़ रुपए से अधिक रहा।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts