Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

SUPER-8 :3 ओवर में PAK 26/0, दोनों ओपनर्स क्रीज पर मौजूद

टी-20 वर्ल्ड कप का 10वां सुपर-8 मैच आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। यह सुपर मैच कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
3 ओवर में PAK 26/0, दोनों ओपनर्स क्रीज पर मौजूद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में आज के मैच में श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने 3 ओवर तक 26 रन बिना विकेट के नुकसान के बना लिए हैं। पाक के लिए दोनों ओपनर्स शाहिबजादा फरहान और फखर जमान क्रीज पर टीककर खेल रहे हैं। वहीं दिलशन मधुशंका अपना दूसरा ओवर फेंक रहे हैं। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो है। 

    T20 में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    श्रीलंका और पाकिस्तान T20I क्रिकेट में अब तक 24 बार आमने-सामने आ चुके हैं। पाकिस्तान ने जहां 14 जीत दर्ज की हैं, वहीं श्रीलंका को 10 बार सफलता मिली है। दोनों टीमें 2026 में दांबुला के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब श्रीलंका ने 14 रन से मुकाबला जीत लिया था। आंकड़ों में भले ही पाकिस्तान आगे हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में दबाव हमेशा ही इतिहास बदलने की ताकत रखती है।

    ये भी पढ़ें: RANJI TROPHY FINAL : जम्मू- कश्मीर 67 साल में पहली बार रणजी चैंपियन, आकिब की धारदार गेंदबाजी कर्नाटक पर पड़ी भारी

     पाकिस्तान के प्लेइंग इलेवन

    साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नाफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक

    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

    पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असालंका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts