PlayBreaking News

अलास्का में ट्रंप-पुतिन मुलाकात की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को मिलेंगे दोनों नेता, एजेंडा लेकिन तय नहीं

Follow on Google News
अलास्का में ट्रंप-पुतिन मुलाकात की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को मिलेंगे दोनों नेता, एजेंडा लेकिन तय नहीं

वॉशिंगटन। अमेरिका और रूस के राष्ट्रपतियों की चार साल बाद होने वाली पहली आमने-सामने की मुलाकात के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। व्हाइट हाउस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 15 अगस्त को अलास्का के एंकोरेज स्थित ज्वाइंट बेस एलमेंडॉर्फ-रिचर्डसन में मिलेंगे।

स्थान चयन में आई मुश्किलें

अलास्का के व्यस्त पर्यटन मौसम के बीच उपयुक्त स्थल खोजने में प्रशासन को काफी चुनौती का सामना करना पड़ा। जूनो, फेयरबैंक्स और एंकोरेज के कई विकल्पों पर विचार किया गया, लेकिन ज्यादातर स्थान सुरक्षा और लॉजिस्टिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम नहीं पाए गए। आखिर में एंकोरेज का यह सैन्य अड्डा चुना गया, जो सख्त सुरक्षा मानकों को पूरा करता है। हालांकि, शुरू में व्हाइट हाउस रूसी प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी अमेरिकी सैन्य अड्डे पर करने को लेकर अनिच्छुक था।

स्थानीय लोगों ने भी की पेशकश

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अलास्कावासियों ने तो अपने निजी घर भी पेश किए, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ये प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे या नहीं।

अभी तक तय नहीं हुआ एजेंडा

सीएनएन के अनुसार, यह बैठक पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी शक्तियों के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन जैसी औपचारिक एजेंडे के साथ नहीं हो रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे फील-आउट सेशन बताया है, जबकि व्हाइट हाउस ने इसे लिसनिंग सेशन कहा है। अभी भी एजेंडा को तय किया जाना बाकी है।

ये भी पढ़ें: क्या फिर से कैप्टन जैक स्पैरो के रूप में नजर आएंगे जॉनी डेप, ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के निर्माता ने दिए ये संकेत

इस साल दोनों नेताओं ने फोन पर की पांच बार बात

बैठक से पहले, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच फोन पर वार्ता हुई। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने आगामी मुलाकात के कुछ पहलुओं पर चर्चा की। ट्रंप का मानना है कि पुतिन के इरादों को समझने के लिए आमने-सामने की बातचीत जरूरी है, जो फोन पर संभव नहीं। इस साल दोनों नेताओं की पांच बार फोन पर बात हो चुकी है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts