रियाद। सऊदी अरब ने भारतीय यात्रियों को पर्यटक वीजा विकल्पों की एक नई सीराज की पेशकश के साथ आकर्षित करने की कोशिश की है। इससे भारतीय आसानी से सऊदी का वीजा पा सकते हैं और घूम सकते हैं। सऊदी सरकार ने स्टॉपओवर वीजा, ईवीजा सर्विस और वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी है।
इस वीजा से पर्यटक रियाद और जेद्दा जैसे शहरों के साथ ही लाल सागर और अल-उला जैसे प्राचीन शहर घूम सकेंगे। सऊदी की ओर जारी नई गाइडलाइन और वीजा के विकल्प अलग-अलग तरह की यात्रा जरूरत को पूरा करने के मकसद से तैयार किए गए हैं। साथ ही ये पर्यटकों को सऊदी में घूमने के लिए बुलाने की कोशिश भी है।
भारतीय यात्रियों की बात करें तो इस समय मुंबई, दिल्ली, कोच्चि, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरू, लखनऊ, कोलकाता और कालीकट में 10 वीजा सुविधा केंद्र हैं। कई दूसरे शहरों में भी ऐसे केंद्र बनाने की योजना है।
यह सऊदी विजन 2030 के तहत है। इसका लक्ष्य 2030 तक 75 लाख भारतीय यात्रियों को सऊदी बुलाना चाहता है। उल्लेखनीय है कि सऊदी इस समय भारत को बड़े पर्यटक बाजार के तौर पर देख रहा है। सऊदी अरब का 2024 के आखिर तक विजिटर्स की संख्या को दोगुना कर 22 लाख करने का लक्ष्य है।