Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर:सतपुड़ा में बढ़ा बाघों का कुनबा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई कॉरिडोर समन्वय बैठक

सतपुड़ा लैंडस्केप संरक्षण रणनीति के अंतर्गत मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉरिडोर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सतपुड़ा-पेंच और सतपुड़ा-मेलघाट वन्यजीव कॉरिडोर से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान बाघों के सुरक्षित मूवमेंट और वन्यजीव संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सतपुड़ा में बढ़ा बाघों का कुनबा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई कॉरिडोर समन्वय बैठक
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई कॉरिडोर समन्वय बैठक

सोहागपुर। बैठक में टाइगर आउटसाइड टाइगर रिजर्व विषय पर विस्तृत मंथन किया गया। मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने, निगरानी तंत्र मजबूत करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। साथ ही संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भावी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समन्वय बैठक

बैठक में सतपुड़ा-पेंच और सतपुड़ा-मेलघाट वन्यजीव कॉरिडोर से जुड़े मुख्य वन संरक्षक (CCF), वन संरक्षक (CF), वनमंडलाधिकारी (DFO), प्रबंध संचालक (DM) कॉर्पोरेशन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी स्टाफ शामिल हुए।

NEET UG Counselling 2026 : मेडिकल एडमिशन से पहले MCC ने बदले 3 बड़े नियम, लाखों छात्रों का होगा फायदा

टाइगर आउटसाइड टाइगर रिजर्व विषय पर हुई चर्चा

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जनसंपर्क अधिकारी सहायक संचालक आशीष खोबरागड़े ने बताया कि बैठक में टाइगर आउटसाइड टाइगर रिजर्व विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। मानव-प्रधान क्षेत्रों में बाघों के सुरक्षित विचरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

Breaking News

संरक्षण व्यवस्था मजबूत करने पर दिया गया प्रेजेंटेशन

इस अवसर पर क्षेत्र संचालक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने प्रोटेक्शन स्ट्रेंथनिंग विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। प्रेजेंटेशन में संरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग और क्षेत्रीय समन्वय को और बेहतर बनाने संबंधी महत्वपूर्ण बिंदु प्रस्तुत किए गए।

एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका! FCPPA सरचार्ज बढ़ा, 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स पर पड़ेगा असर

कॉरिडोर क्षेत्रों में समन्वित कार्रवाई पर जोर

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों, उनके समाधान, वर्तमान संरक्षण प्रयासों और भावी कार्ययोजना पर अपने विचार साझा किए। सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए कॉरिडोर क्षेत्रों में कार्रवाई और सतत संरक्षण प्रयासों को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया। बैठक का उद्देश्य सतपुड़ा लैंडस्केप में वन्यजीवों, विशेष रूप से बाघों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करते हुए संरक्षण प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

Edited By: Rohit Sharma

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts