Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना:शराब दुकान हटाने की मांग, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जनपद सदस्य

सतना की नागौद विधानसभा क्षेत्र की पिथौराबाद ग्राम पंचायत में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जनपद सदस्य रमेश कुशवाहा उर्फ लालाजी मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने पोड़ी तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के सामने धरना शुरू करते हुए प्रशासन से शराब दुकान को तत्काल अन्य जगह पर स्थानांतरित करने की मांग की।
Follow on Google News
शराब दुकान हटाने की मांग, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जनपद सदस्य

सतना। रमेश कुशवाहा का कहना है कि प्रशासन को पहले ही ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि मुख्य मार्ग पर संचालित शराब दुकान के कारण छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है।

हनुमान मंदिर के सामने शुरू की भूख हड़ताल

जनपद सदस्य रमेश कुशवाहा उर्फ लालाजी मंगलवार से पोड़ी तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से शराब दुकान को तत्काल अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: Heavy Rain : तीन घंटे की बारिश में डूबा सतना, महापौर निवास के सामने भी भरा पानी

15 दिन पहले सौंपा था ज्ञापन

रमेश कुशवाहा ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस को ज्ञापन सौंपकर शराब दुकान हटाने की मांग की गई थी। ज्ञापन में चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उनका आरोप है कि प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Breaking News

स्कूल के पास संचालित हो रही शराब दुकान

जनपद सदस्य का कहना है कि पोड़ी के नाम से स्वीकृत शराब दुकान का संचालन पिथौराबाद में किया जा रहा है। दुकान के सामने विद्युत सब-स्टेशन और कुछ दूरी पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय स्थित है। मुख्य मार्ग पर दुकान होने से दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में अगले 5 दिन बारिश के आसार: तेज बारिश का इंतजार बरकरार

विद्यालय परिसर में फेंकी जाती हैं शराब की बोतलें

बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में शराब की खाली बोतलें फेंकी जाती हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन से जनहित में दुकान को जल्द अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और क्षेत्र की व्यवस्था को देखते हुए जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts