Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में अगले 5 दिन बारिश के आसार:तेज बारिश का इंतजार बरकरार

100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज, किसानों को कम पानी वाली फसलों और आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह
तेज बारिश का इंतजार बरकरार
फाइल फोटो

इंदौर। शहर में मानसून सक्रिय है, लेकिन तेज बारिश का इंतजार अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक इंदौर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों ने इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा की आशंका के मद्देनजर किसानों को फसल चयन और आधुनिक खेती की तकनीक अपनाने की सलाह दी है।

 

कृषि महाविद्यालय इंदौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. आनंद हरसाना के अनुसार, प्री-मानसून और मानसून की बारिश को मिलाकर शहर में अब तक 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 जुलाई तक इंदौर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पड़ोसी देवास जिले में 2 और 3 जुलाई को भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

 इस वर्ष मानसून सामान्य से करीब छह दिन की देरी से इंदौर पहुंचा, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हुई। हालांकि अब बुवाई की रफ्तार बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अल नीनो के संभावित प्रभाव के कारण इस वर्ष सामान्य से कम बारिश हो सकती है। ऐसे में किसानों को कम पानी में तैयार होने वाली फसलों का चयन करने, सोयाबीन की खेती में ब्रॉड बेड एंड फरो (BBF) तकनीक अपनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर जीवन रक्षक सिंचाई का उपयोग करने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि शहर को अभी भी एक अच्छी और तेज बारिश का इंतजार है।

 

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts