सतना:ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी तीन फर्मों पर जीएसटी का छापा, 300 करोड़ की टैक्स चोरी का अनुमान

सेंट्रल जीएसटी जबलपुर की एंटी एवीजन ब्यूरो (एईबी) ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी तीन फर्मों पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी तीन फर्मों पर जीएसटी का छापा, 300 करोड़ की टैक्स चोरी का अनुमान

सतना। प्रारंभिक जांच में करीब 300 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का अनुमान लगाया गया है। अधिकारियों ने फर्म संचालकों से एक करोड़ रुपये की प्रारंभिक कर राशि भी जमा कराई है।

पुष्करणी पार्क के पास कार्यालयों पर छापा

टीम ने पुष्करणी पार्क के पास संचालित गायजेक प्राइवेट लिमिटेड और उससे संबद्ध खेलब्रो प्राइवेट लिमिटेड, स्किलब्रो प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालयों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए।

ये भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथ यात्रा क्यों खास है? बिना कील और धातु के कैसे बनते हैं दिव्य रथ? 

300 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का अनुमान

प्रारंभिक जांच में करीब 300 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का अनुमान लगाया गया है। अधिकारियों ने फर्म संचालकों से एक करोड़ रुपये की प्रारंभिक कर राशि भी जमा कराई है।

Breaking News

गोपनीय रखी गई पूरी कार्रवाई

कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि स्थानीय सेंट्रल जीएसटी कार्यालय को भी इसकी जानकारी नहीं थी। जांच टीम ने पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: Fridge Vastu : फ्रिज के ऊपर रखी ये चीजें बढ़ा सकती हैं आर्थिक परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

एक ही पते से संचालित हो रही थीं तीनों फर्में

जांच में सामने आया कि तीनों फर्में एक ही पते से संचालित हो रही थीं और इनके निदेशक भी समान हैं। जब्त दस्तावेजों को विस्तृत जांच के लिए जबलपुर ले जाया गया है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts