PlayBreaking News

सांची में पेंशनधारकों को बड़ी राहत :e-KYC के कारण रुकी पेंशन अब मिलेगी, पार्षद अमित जोशी की पहल से दूर हुई समस्याएं

सांची नगर परिषद में पार्षद अमित जोशी की पहल पर वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारकों की लंबित समस्याओं का समाधान किया गया। e-KYC और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर कई हितग्राहियों की रुकी हुई पेंशन दोबारा शुरू कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
Follow on Google News
e-KYC के कारण रुकी पेंशन अब मिलेगी, पार्षद अमित जोशी की पहल से दूर हुई समस्याएं
पार्षद अमित जोशी हितग्राहियों के ईकेवाईसी फॉर्म भरते हुए

शासन की जनकल्याणकारी पेंशन योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सांची नगर परिषद में विशेष पहल की गई। वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद अमित जोशी के प्रयास से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान किया गया।

e-KYC नहीं होने से रुकी थी पेंशन

नगर परिषद कार्यालय में विभिन्न वार्डों से पहुंचे हितग्राहियों की शिकायतों की जांच की गई। जांच में पता चला कि अधिकांश लोगों की पेंशन केवल e-KYC पूरी नहीं होने के कारण रुकी हुई थी। कई हितग्राही लंबे समय से पेंशन नहीं मिलने से परेशान थे और उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।

मौके पर पूरी कराई गई जरूरी प्रक्रिया

पार्षद अमित जोशी स्वयं पूरे समय मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से हितग्राहियों की e-KYC, दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी कराईं। इससे कई लोगों की पेंशन दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया।

Breaking News

'हर पात्र व्यक्ति को मिले योजना का लाभ'

इस दौरान अमित जोशी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के गरीब, बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग लोगों के लिए बड़ा सहारा हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।

हितग्राहियों ने जताया आभार

पेंशनधारकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से अटकी समस्याओं का समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। नगर परिषद में किए गए इस विशेष प्रयास से कई बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो दैनिक

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts