PlayBreaking News

सांची के खुमारी गांव को मिली विकास की सौगात :1 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, बोले- कोई गांव नहीं रहेगा पीछे

रायसेन जिले की सांची विधानसभा के ग्राम खुमारी में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने करीब ₹1 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन, अमृत सरोवर, सीसी रोड, पुलिया और पेवर ब्लॉक सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सांची विधानसभा का कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
Follow on Google News

रायसेन जिले की सांची विधानसभा के ग्राम खुमारी में सोमवार को विकास कार्यों की नई सौगात मिली। सांची विधायक, पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी ने करीब ₹1 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा के हर गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और कोई भी गांव विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेगा।

इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इनमें शामिल हैं-

  • ₹25 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन
  • ₹19.99 लाख का अमृत सरोवर तालाब
  • ग्राम गेलपुर में ₹8.24 लाख की पुलिया
  • ₹3.63 लाख की सीसी रोड
  • ग्राम कर्मोंदी में ₹5 लाख की सीसी रोड
  • ग्राम खुमारी में ₹5 लाख के पेवर ब्लॉक निर्माण
  • ₹3.68 लाख के अतिरिक्त पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य

'हर गांव तक पहुंचे विकास'

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सांची विधानसभा आज मध्य प्रदेश की विकसित विधानसभाओं में अपनी अलग पहचान बना रही है। उन्होंने बताया कि सड़क, भवन, सिंचाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Breaking News

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना और संबल योजना जैसी योजनाओं से हजारों परिवारों को फायदा मिला है।

सड़क, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर

डॉ. चौधरी ने कहा कि विधानसभा के सभी गांवों, मजरों और टोलों को सड़क सुविधा से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, स्टॉप डेम और तालाब निर्माण जैसी परियोजनाओं पर भी लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  संकल्प है कि सांची विधानसभा का कोई भी गांव विकास से वंचित न रहे और हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचे।

ग्रामीणों ने जताया आभार

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए डॉ. प्रभुराम चौधरी का आभार जताया। उनका कहना था कि गांवों में सड़क, भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, जनपद पंचायत अध्यक्ष विजय पटेल, ग्राम सरपंच विक्की पटेल, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts