PlayBreaking News

भोपाल:सनातन धर्म के प्रचार में नई भूमिका निभाएंगे स्वामी चक्रपाणि महाराज, कायस्थम मध्य प्रदेश ने दी बधाई

सनातन धर्म के प्रबल पक्षधर और प्रमुख संत स्वामी चक्रपाणि महाराज को श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा जगतगुरु का आध्यात्मिक दायित्व दिए जाने पर कायस्थम मध्य प्रदेश ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Follow on Google News
सनातन धर्म के प्रचार में नई भूमिका निभाएंगे स्वामी चक्रपाणि महाराज, कायस्थम मध्य प्रदेश ने दी बधाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सनातन धर्म के प्रबल पक्षधर और प्रमुख संत स्वामी चक्रपाणि महाराज को श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा जगतगुरु का आध्यात्मिक दायित्व दिए जाने पर कायस्थम मध्य प्रदेश ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कायस्थम मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी चक्रपाणि महाराज का पूरा जीवन सनातन धर्म, राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्हें जगतगुरु का दायित्व मिलना सनातन धर्म की परंपरा को और मजबूत करेगा। उनका कहना है कि नए दायित्व के साथ स्वामी चक्रपाणि महाराज निश्चित रूप से देश और दुनिया में सनातन धर्म का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

    Uploaded media

    योग्य संत को मिला बड़ा दायित्व

    प्रलय श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा स्वामी चक्रपाणि महाराज जैसे विद्वान और योग्य संत का चयन किया जाना पूरे चित्रांश समाज के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा और अधिक सशक्त होगी और समाज को नई दिशा मिलेगी।

    ये भी पढ़ें: CG News: स्लीपर बस की जोरदार टक्कर, 8 से ज्यादा यात्री घायल

    कायस्थ गौरव सम्मान से हो चुके हैं सम्मानित

    उल्लेखनीय है कि चित्रांश कुल से जुड़े होने के कारण स्वामी चक्रपाणि महाराज को कायस्थम मध्य प्रदेश की ओर से 11 जनवरी को रवींद्र भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में कायस्थ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे और स्वामी चक्रपाणि महाराज के योगदान की सराहना की गई।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts