Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

27 फरवरी को री-रिलीज होगी सलमान खान की ‘तेरे नाम’,PVR Cinemas ने किया ऐलान

सलमान खान की आइकॉनिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 27 फरवरी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। PVR Cinemas ने वैलेंटाइन स्पेशल क्लासिक री-रिलीज का ऐलान किया है। दर्दभरी प्रेम कहानी, सदाबहार गानों और राधे के लुक को दोबारा सिनेमाघरों में देखने का मिलेगा मौका।
PVR Cinemas ने किया ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम’ (2003) सालों में एक कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल कर चुकी है। फिल्म की दर्दभरी प्रेम कहानी, सदाबहार गाने और सलमान खान का आइकॉनिक लुक आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा है। लंबे समय से फैंस इस फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने की मांग कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है।

    PVR Cinemas ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ‘तेरे नाम’ को 27 फरवरी को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह री-रिलीज वैलेंटाइन डे स्पेशल क्लासिक फिल्मों की सीरीज का हिस्सा होगी।

    क्यों बढ़ी ‘तेरे नाम’ की री-रिलीज की मांग?

    ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाल के वर्षों में ‘कबीर सिंह’, ‘एनिमल’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘तेरे इश्क में’ जैसी इंटेंस लव स्टोरी फिल्मों की सफलता ने ‘तेरे नाम’ के लिए दर्शकों की उत्सुकता को और मजबूत किया है।

    ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है कि अगर ‘तेरे नाम’ आज के दौर में रिलीज होती, तो इसे जबरदस्त ओपनिंग मिलती। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि फिल्म आज भी मीम्स के जरिए दर्शकों के बीच जिंदा है। वहीं फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन का मानना है कि जो दर्शक ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से जुड़ाव महसूस करते हैं, वे ‘तेरे नाम’ को भी जरूर पसंद करेंगे। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय राठी और राज बंसल के मुताबिक, अगर री-रिलीज को सही प्रचार और स्क्रीन काउंट मिलता है, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइजिंग परफॉर्मेंस दे सकती है।

    फरवरी में लौटेंगी कई क्लासिक फिल्में

    फरवरी का महीना सिनेप्रेमियों के लिए खास होने वाला है।

    • 6 फरवरी को ‘देवदास’ (2002)
    • 13 फरवरी को ‘युवा’ (2004)

    दोनों फिल्मों की भी री-रिलीज तय है। ये सभी फिल्में Valentine Special Re-release का हिस्सा हैं। कुल मिलाकर, फरवरी का महीना बॉलीवुड क्लासिक्स के नाम रहने वाला है, और सलमान खान की ‘तेरे नाम’ की वापसी दर्शकों के लिए एक नॉस्टैल्जिक सिनेमाई ट्रीट साबित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बीच सनी देओल की ‘घातक 2’ की तैयारी शुरू, मनाली पहुंचे राजकुमार संतोषी

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts