PlayBreaking News

तालीम के नाम पर जुल्म!1 मिनट में बरसाए 42 डंडे, मासूम को उल्टा लटकाकर पीटा, देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मदरसे में मासूम बच्चे के साथ कथित तौर पर बेहद क्रूर व्यवहार किया गया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे को उल्टा लटकाकर छड़ी से बेरहमी से पीटा जा रहा है।
Follow on Google News
1 मिनट में बरसाए 42 डंडे, मासूम को उल्टा लटकाकर पीटा, देखें VIDEO
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह नगर से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मदरसे में एक छोटे बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में गुस्सा और आक्रोश फैल गया है।

    वीडियो में मासूम बच्चा दर्द से चीखता हुआ मम्मी-पापा पुकार रहा है, लेकिन वहां मौजूद लोगों का दिल नहीं पसीजता। यह दृश्य हर किसी को अंदर तक झकझोर देने वाला है।

    छड़ी से बेरहमी से पीटा, दूसरे ने पकड़े पैर

    करीब 1 मिनट 49 सेकेंड के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मौलवी बच्चे को लगातार छड़ी से मार रहा है। वहीं दूसरा बच्चे के पैर पकड़कर उसे कसकर पकड़े हुए है, ताकि वह हिल न सके।

    बच्चा दर्द से तड़पता है, रोता है, रहम की गुहार लगाता है, लेकिन दोनों आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। वे लगातार उसकी पिटाई करते रहते हैं। यह पूरा घटनाक्रम बेहद क्रूर और असंवेदनशील नजर आता है।

    उल्टा लटकाकर की गई पिटाई

    वीडियो में एक और चौंकाने वाली बात सामने आती है। एक बच्चे को उल्टा लटका देता है, जबकि दूसरा उस पर छड़ी से वार करता रहता है।
    आरोप है कि बच्चे को करीब 42 बार छड़ी से मारा गया। हर वार के साथ बच्चे की चीखें और तेज हो जाती हैं, लेकिन मारने वालों के चेहरे पर कोई दया नहीं दिखती। 

    तीसरा व्यक्ति बनाता रहा वीडियो

    इस घटना का एक और परेशान करने वाला पहलू यह है कि वहां मौजूद एक तीसरा व्यक्ति पूरी घटना का वीडियो बनाता नजर आता है।
    लोगों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की घटना को रोकने के बजाय उसका वीडियो बनाता है, तो यह भी उतना ही गंभीर अपराध है। इस वजह से लोगों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक बच्चे के साथ हुई हिंसा नहीं है, बल्कि शिक्षा संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।

    लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

    घटना सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी बच्चे के साथ इस तरह का व्यवहार करने की हिम्मत न करे।

    फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी बड़ी या अंतिम कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

    /img/99/1775290209156

    अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी और क्या भविष्य में बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, या फिर यह मामला भी समय के साथ दब जाएगा।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts