सड़ियाकुआ पंचायत में जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

खिलचीपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सड़ियाकुआ में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। मंगलवार को पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। जनसुनवाई के साथ पंचायत परिसर में साफ-सफाई कर ग्रामीणों के साथ पौधरोपण भी किया गया। पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी तय की गई है।
सड़ियाकुआ पंचायत में जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
सड़ियाकुआ पंचायत में जनसुनवाई

खिलचीपुर। जनपद पंचायत खिलचीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सड़ियाकुआ में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित जनसुनवाई की जा रही है। कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को पंचायत कार्यालय खोलकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं।

पंचायत में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मंगलवार को पंचायत सचिव गब्बरसिंह और रोजगार सहायक दिनेश सोलंकी ने पंचायत कार्यालय में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

ग्रामीण संजय सिंह, प्रहलाद सिंह, राजेश और बालू सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत पहले से ही नियमित रूप से खुलती है। जनसुनवाई के दौरान अधिकांश समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही कर दिया जाता है।

Breaking News

पंचायत में ही मिल रहा समाधान

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में नियमित जनसुनवाई शुरू होने से उन्हें काफी राहत मिली है। अब छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दूसरे विभागों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। पंचायत स्तर पर ही उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं और संबंधित मामलों का समाधान किया जा रहा है।

ग्रामीणों के साथ किया पौधरोपण

जनसुनवाई के साथ पंचायत परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पंचायत सचिव गब्बरसिंह ने बताया कि मंगलवार को पंचायत परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों की देखरेख के लिए जिम्मेदारी भी तय की गई है, ताकि पौधों का नियमित संरक्षण हो सके और पंचायत परिसर को हरा-भरा बनाया जा सके।

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts