Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सबलगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की पहल: अपर कलेक्टर ने किया पौधारोपण, सब्जी मंडी शिफ्टिंग और चाट चौपाटी का भी लिया जायजा

सबलगढ़ में अपर कलेक्टर अश्वनी रावत ने एसडीएम कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही प्रस्तावित सब्जी मंडी शिफ्टिंग स्थल और चाट चौपाटी का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
सबलगढ़ में अपर कलेक्टर ने किया पौधारोपण

सबलगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सबलगढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुरैना से पहुंचे अपर कलेक्टर अश्वनी रावत ने एसडीएम कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

संयुक्त रूप से कई पौधों का रोपण किया

अपर कलेक्टर अश्वनी रावत और एसडीएम मेघा तिवारी ने संयुक्त रूप से आम, सागौन, जामुन और बादाम सहित कई पौधों का रोपण किया। इस मौके पर तहसीलदार रवीश भदौरिया, पटवारी गिर्राज त्यागी, भानु श्रीवास, सोनू जादौन, राजेश सिकरवार, मुकेश माथुर, नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक रिंकू डागौर, मनोज जाटव, मयंक शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बेटमा : 13 करोड़ रुपए की लागत से बदलेगी बेटमा–कुटी रोड की तस्वीर, 5 किमी सड़क निर्माण शुरू

सब्जी मंडी शिफ्टिंग की तैयारियों का लिया जायजा

पौधरोपण कार्यक्रम से पहले अपर कलेक्टर अश्वनी रावत ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर प्रस्तावित सब्जी मंडी शिफ्टिंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि नई मंडी में व्यापारियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

चाट चौपाटी और फल-सब्जी बाजार का भी किया निरीक्षण

इसके बाद अपर कलेक्टर ने संजय नगर में प्रशासन द्वारा विकसित किए जा रहे फल-सब्जी बाजार और चाट चौपाटी स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा की। प्रशासन का कहना है कि आम नागरिकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जल्द ही आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: रायपुर में दर्दनाक हादसा : मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पौधों की देखभाल पर दिया विशेष जोर

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम मेघा तिवारी ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पौधों के लिए ट्री गार्ड लगाने और उनकी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि लगाए गए पौधे सुरक्षित रह सकें और भविष्य में हरियाली बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा सकें। अधिकारियों ने इस अवसर पर नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी जिम्मेदारी से देखभाल करने की अपील की।

Edited By: Sumit Shrivastava

Jitendra Upadhyay
By Jitendra Upadhyay

सबलगढ़ पीपुल्स समाचार एवं पीपुल्स अपडेट संवाददाता,14 वर्षी से पीपुल्स समाचार के लिए कार्यरत लेखन कार्...

Latest Posts