Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जब मार्क जुकरबर्ग ने लगाया था 100 बिलियन डॉलर का दांव, शंका में थे, अलेक्जेंडर वांग से पूछा - क्या ये काम करेगा?

Mark Zuckerberg Cheeky Pint Podcast: CFO Susan Li ने दी थी चेतावनी, Scale AI की 14.3 बिलियन डॉलर डील के बाद Muse Wonder और Muse Wonder Full हुए लॉन्च।
जब मार्क जुकरबर्ग ने लगाया था 100 बिलियन डॉलर का दांव, शंका में थे, अलेक्जेंडर वांग से पूछा - क्या ये काम करेगा?
मार्क जुकरबर्ग ने लगाया था 100 बिलियन डॉलर का दांव।

न्यूयॉर्क। मार्क जुकरबर्ग ने उस पल के बारे में बताया जब उन्हें अपने करियर के सबसे बड़े दांव पर थोड़ा शक हुआ था। मेटा के चीफ AI ऑफिसर अलेक्जेंडर वांग के साथ 'चीकी पाइंट' पॉडकास्ट पर बात करते हुए, मेटा के CEO ने बताया कि कैसे उन्होंने आगे होने वाले खर्च पर विचार किया और वांग से एक सीधा सवाल पूछा। जुकरबर्ग ने कहा, हम लगभग 100 बिलियन डॉलर (95,15,66,50,00,000 रुपए)  का चेक लिखने जा रहे थे। मैंने पूछा, एलेक्स, क्या तुम्हें यकीन है कि यह काम करेगा? वांग ने पक्का होने का दिखावा नहीं किया। 'स्केल AI' के फाउंडर जो अब मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स चलाते हैं। वांग ने कहा कि 2025 के आखिर तक उनके पास रिसर्च की प्रोग्रेस के बारे में बस एक वाइब रिपोर्ट और उसे सपोर्ट करने के लिए कुछ प्लॉट्स ही थे। 

दो नए टूल पेश किए

यह बात तब सामने आई है जब मेटा ने 'म्यूज वंडर' और 'म्यूज वंडर फुल' पेश किए हैं। यह अब तक वांग की लैब से निकले सबसे काबिल AI मॉडल हैं। मेटा की CFO सुसान ली ने वांग को चेतावनी दी थी कि अगर AI मॉडल फेल हुआ तो बहुत बुरा असर पड़ेगा। दबाव सिर्फ जुकरबर्ग की तरफ से नहीं था। वांग ने पिछले साल के आखिर में हवाई में हुई मेटा लीडरशिप की मीटिंग को याद किया, जहां पूरी एग्जीक्यूटिव टीम इकट्ठा हुई थी।

CFO ने कई बार चेतावनी दी थी

चीकी पाइंट एपिसोड में उन्होंने बताया कि CFO सुसान ली ने उन्हें कई बार अलग ले जाकर यही चेतावनी दी थी। मैं बस तुम्हें यह बताना चाहता हूं कि अगर यह काम नहीं किया तो यह बहुत, बहुत बुरा होगा। उन्होंने कहा था कि अगर सब ठीक रहा तो बहुत बढ़िया, हम बहुत अच्छा करेंगे। लेकिन अगर बुरा हुआ, तो यह सच में बहुत-बहुत बुरा होगा। जब वांग ने मजाक में कहा कि ली ने उन्हें भी थोड़ा डरा दिया था। उन्होंने माना कि शुरू से एक नई AI लैब बनाने में  दांव बहुत ऊंचे होते हैं।  

डील ने मेटा को एआई का नया चेहरा बना दिया

14.3 अरब डॉलर की Scale AI डील ने वांग को मेटा के AI रीसेट का चेहरा बना दिया। वांग का आना अपने आप में एक जुआ था। अप्रैल 2025 में डेवलपर्स के बीच Llama 4 के नाकाम रहने के बाद, जुकरबर्ग ने उस साल जून में Scale AI में 49% हिस्सेदारी के लिए 14.3 अरब डॉलर खर्च किए और नई लैब को लीड करने के लिए वांग को ले आए। खबरों के मुताबिक, इस डील के तहत वांग को लगभग 5 अरब डॉलर मिले।

मेटा का AI दांव कामयाब हो रहा है

सेंसर टावर के अनुसार मेटा का Muse AI एजेंट ऐप Apple के App Store में टॉप पर पहुंच गया और US और कनाडा में अपने पहले 12 दिनों में 28 लाख से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया। इसने 19 सितंबर को US में एक दिन में 2,64,000 डाउनलोड का रिकॉर्ड भी बनाया। कुछ दिनों बाद Meta Connect इवेंट में, कंपनी ने Muse Charm दिखाया, जो एक पॉकेट डिवाइस है और इसे खास तौर पर एजेंट के साथ वॉइस चैट के लिए बनाया गया है। सोमवार को Muse Wonder और Muse Wonder Full लॉन्च किए गए।

एंथ्रोपिक के बराबर प्रदर्शन किया

मेटा का कहना है कि रीजनिंग, राइटिंग और कोडिंग टेस्ट में इन दोनों ने Anthropic के सबसे एडवांस्ड मॉडल के बराबर ही अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि ये आंकड़े मेटा के अपने डेटा पर आधारित हैं। Muse Wonder Full  सिर्फ मेटा के Muse Code टूल के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है, जबकि Muse Wonder को Meta Model API के जरिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अंदरूनी तौर पर 'Watermelon' कोडनेम वाले इन मॉडल्स को तब रोक दिया गया था जब मेटा ने जुलाई में प्री-ट्रेनिंग का काम रोक दिया था। जकरबर्ग ने वीकेंड पर इंस्टाग्राम लाइवस्ट्रीम के दौरान बारबेक्यू करते हुए इनकी झलक दिखाई थी।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts