Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Meta और Elon Musk की xAI जिस Character.AI के लिए लड़े थे, उसी ने दिवालिया घोषित करने के लिए एप्लीकेशन दी

Character.AI Bankruptcy: 2024 में Partnership की थी होड़। AI कंपनी ने कहा कि अपनी संपत्तियों को बेचने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें कुछ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का लाइसेंस भी शामिल हैं।
Meta और Elon Musk की xAI जिस Character.AI के लिए लड़े थे, उसी ने दिवालिया घोषित करने के लिए एप्लीकेशन दी
Character.AI होगी दिवालिया।

मेनलो पार्क (कैलिफोर्निया)। 2024 की शुरुआत में, सिलिकॉन वैली की दो बड़ी कंपनियों, एलन मस्क की xAI और मेटा के बीच एक जेनरेटिव AI कंपनी के साथ पार्टनरशिप करने की होड़ मची थी। दोनों कंपनियां चैटबॉट बनाने वाली कंपनी Character.ai के साथ जुड़ने के लिए मुकाबला कर रही थीं। दो साल बाद उसी चर्चित AI कंपनी, Character.ai  ने दिवालियापन के लिए अर्जी दी है। Character.AI ने कहा कि उसने अमेरिका में 'चैप्टर 11'  दिवालियापन के लिए अर्जी दी है। एक बयान में कंपनी ने कहा- आज हम बता रहे हैं कि Character.ai ने कंपनी की कोर्ट की देखरेख में बिक्री को आसान बनाने के लिए स्वेच्छा से 'चैप्टर 11' दिवालियापन की प्रक्रिया शुरू की है।

नीलामी के लिए कोर्ट से मंजूरी मांगी

AI कंपनी ने कहा कि अपनी संपत्तियों (जिसमें कुछ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का लाइसेंस भी शामिल हैं) को बेचने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। वह नीलामी के उन नियमों के लिए कोर्ट की मंजूरी मांग रही है जिनके तहत डिज्नी को 'लीड' या 'स्टॉकिंग हॉर्स'  बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर चुना जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत, डिज्नी की बोली एक शुरुआती आधार तय करेगी, जबकि दूसरी बोली लगाने वाली कंपनियां इससे ज्यादा की बोली लगा सकेंगी। कंपनी को उम्मीद है कि बिक्री की प्रक्रिया नवंबर के आखिर या दिसंबर 2026 की शुरुआत तक पूरी हो जाएगी। Character.AI के CEO कॉलिन एडम्स ने कहा, मौजूदा विकल्पों की पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद बोर्ड ने तय किया कि कोर्ट की देखरेख में होने वाली यह बिक्री प्रक्रिया कंपनी को सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा वैल्यू हासिल करने का सबसे अच्छा मौका देती है।

जब मार्क जुकरबर्ग ने लगाया था 100 बिलियन डॉलर का दांव, शंका में थे, अलेक्जेंडर वांग से पूछा - क्या ये काम करेगा?

100 मिलियन डॉलर हो सकती हैं संपत्ति-देनदारियां

कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, Character Technologies ने अपनी अनुमानित संपत्ति और देनदारियां $50 मिलियन से $100 मिलियन (लगभग ₹951 करोड़ से ₹963 करोड़)  के बीच बताई हैं। कंपनी ने कहा है कि वह बिक्री की प्रक्रिया के दौरान Character.AI प्लेटफॉर्म समेत अपने कारोबार को कम से कम रुकावट के साथ चलाना जारी रखना चाहती है। अगर इस प्रक्रिया में ऐसा कोई खरीदार नहीं मिलता जो प्लेटफॉर्म को चलाना जारी रखने को तैयार हो तो इसे बंद कर दिया जाएगा।

लार्ज लैंग्वेज मॉडल' का इस्तेमाल करती है कंपनी

Financial Times की एक रिपोर्ट के अनुसार, मई 2024 में Meta और Elon Musk की xAI ने चैटबॉट बनाने वाली कंपनी Character.ai के साथ पार्टनरशिप करने की कोशिश की थी। मामले की जानकारी रखने वाले चार लोगों के मुताबिक, Facebook की मालिक कंपनी Meta ने Character.ai के साथ गठजोड़ को लेकर शुरुआती बातचीत की थी। Character.ai अलग-अलग हस्तियों और किरदारों की शैली में बातचीत करने के लिए 'लार्ज लैंग्वेज मॉडल' का इस्तेमाल करती है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दोनों ग्रुप्स ने अपने टॉप रिसर्चर्स के प्री-ट्रेनिंग और मॉडल डेवलप करने जैसे कामों पर मिलकर काम करने के बारे में चर्चा की थी।

xAI के साथ पार्टनरशिप के लिए हुई थी शुरुआती बातचीत

Character.ai ने xAI के साथ भी ऐसी ही पार्टनरशिप के लिए शुरुआती बातचीत की थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बातचीत का फोकस कंपनी को खरीदने (एक्विजिशन) के बजाय रिसर्च को आगे बढ़ाने पर था। Character.AI की स्थापना Google के दो पूर्व कर्मचारियों ने की थी। 2024 में, Google ने कंपनी की टेक्नोलॉजी का लाइसेंस लिया और जेनरेटिव AI प्रोडक्ट्स पर काम करने के लिए उन अधिकारियों को फिर से काम पर रखा। Alphabet के एक प्रवक्ता ने कहा कि Character.AI के प्रोडक्ट्स को डेवलप करने में कंपनी की कोई भूमिका नहीं थी।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts