People's Update
Saturday, March 28, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 28, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    बीच में मस्क का नाम आया सामने!
    अंतर्राष्ट्रीय

    Russia-Ukraine War 5th Day : जंग के बीच यूक्रेन-रूस की शांति वार्ता, जेलेंस्की बोले- कामयाबी की उम्मीद नहीं, लेकिन....

    Publish Date: 28 Feb 2022, 4:44 PM (IST)Updated On: 28 Feb 2022, 4:49 PM (IST)Reading Time: 10 Minute Read
    Follow on Google News
    यूक्रेन और रूस के बीच खूनी जंग पांचवें दिन भी जारी है। एक तरफ जहां 4 दिनों से रूस यूक्रेन पर लगातार मिसाइले छोड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच बन रही इस स्थिति को देखते हुए अन्य देश भी चिंता में आ गए हैं। इस टकराव को रोकने और रूस पर दबाव बनाने की कोशिशें भी चल रही हैं।

    यूक्रेन-रूस में शांति वार्ता शुरू

    जंग खत्म करने के लिए दोनों देश बेलारूस में बातचीत कर रहे हैं। बातचीत से पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा- हमें इस बातचीत कामयाब होने की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन अमन की कोशिश करने में कोई हर्ज भी नहीं है।

    यूक्रेन के नियंत्रण में ही है राजधानी कीव- यूक्रेनी सेना

    यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने दावा किया है कि कीव में स्थिति काबू में है। अभी भी कीव यूक्रेन के नियंत्रण में ही है। रूस के कब्जा करने के प्रयास असफल हुए हैं।

    यूक्रेन के विदेश मंत्री ने पुतिन को 21 वीं सदी का हिटलर बताया

    यूक्रेन के विदेश मंत्री ने एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री पुतिन को 21 वीं सदी का हिटलर बताया।

    यूक्रेन की मदद करेगा नाटो

    यूक्रेन-रूस के बीच छिड़ी जंग में नाटो ने भी यूक्रेन का समर्थन किया है। नाटो की ओर से कहा गया है कि संगठन के सभी देश यूक्रेन को एयर डिफेंस मिसाइलें, टैंक रोधी हथियार के अलावा मानवीय व वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।

    जेलेंस्की बोले- जान बचाएं और जाएं रूसी सैनिक

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने ट्विटर हैंडल से भी कुछ ट्वीट किए हैं। इसमें रूसी सैनिकों से अपील की गई है। लिखा है कि अपनी जान बचाएं और जाएं। आगे लिखा है कि जब मैं राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहा था तो कहा था कि हम सब राष्ट्रपति होंगे क्योंकि देश के प्रति हम सब की जिम्मेदारी है। अब ऐसा ही हुआ है, सब योद्धा की तरह हैं।

    संघर्ष विराम का एलान करे रूस- यूक्रेन

    यूक्रेन-रूस के बीच बातचीत से ठीक पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, रूस तुरंत संघर्षविराम की घोषणा करे और यूक्रेन से अपने सैनिकों को वापस बुला ले।

    यूक्रेन में मारे गए 102 नागरिक - UN

    संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि यूक्रेन में हुई जंग में 102 नागरिक मारे गए हैं, जिसमें सात बच्चे भी शामिल हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा है कि यूक्रेन की सेना ने 4500 रूसी सैनिकों को मार गिराया। उन्होंने अब यूक्रेन के लिए EU की मान्यता की मांग की है।

    यूक्रेन की सैन्य मदद करेगा जर्मनी

    जर्मनी ने अपनी पुरानी नीति में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए यूक्रेन की सैन्य मदद करने का फैसला किया है। जर्मनी ने दुनिया को स्तब्ध करते हुए, यूक्रेन को टैंक रोधी हथियार और जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें देने का फैसला किया है। इसके साथ ही उसने युद्धग्रस्त क्षेत्र में हथियार का निर्यात नहीं करने की द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से चली आ रही अपनी विदेश नीति में ऐतिहासिक बदलाव का संकेत दिया है।

    यूक्रेन में जाकर लड़ना चाहते हैं तो जाएं - Latvia का ऐलान

    जंग के बीच यूरोप के देश Latvia की संसद ने एक प्रस्ताव पास किया है। इसमें कहा गया है कि अगर Latvia के आम लोग जाकर यूक्रेन में लड़ना चाहते हैं तो जा सकते हैं। बता दें कि लातविया NATO का सदस्य है, जिसके खिलाफ रूस ने यह जंग छेड़ी हुई है।

    रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत का मंच तैयार

    रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत का मंच तैयार हो चुका है। यह बातचीत बेलारूस में होनी है। बेलारूस के विदेश मंत्रालय ने एक फोटो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

    यूक्रेन को पहुंचने लगी अमेरिकी मदद?

    ऐसा लग रहा है कि, जंग के बीच यूक्रेन को अमेरिकी मदद मिलना शुरू हो चुकी है। दरअसल, रूसी सेना ने Mariupol से यूएस मेड एंटी टैंक मिसाइल लॉन्चर जब्त किया है।

    Iskander मिसाइल से किया गया वार

    रूस द्वारा किए गए जाइटॉमिर हमले में Iskander मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। यह एयर स्ट्राइक बेलारूस की तरफ से छोड़ी गई थी। हालांकि बेलारूस ने कहा कि वह अपने इलाके से एयर स्ट्राइक की इजाजत नहीं देगा, बावजूद इसके ऐसा हुआ। इस हमले में पुरानी इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। [caption id="attachment_20951" align="aligncenter" width="600"] Zhytomyr में हुए हमले में पुरानी इमारत को भी नुकसान पहुंचा था। यहां एक सिनेमा भी हुआ करता था।[/caption]

    रूस ने कीव के नागरिकों को सुरक्षित जाने को कहा

    रूस की सेना की ओर से कहा गया है कि, अगर कोई भी नागरिक सुरक्षित कीव से बाहर जाना चाहता है, तो वह जा सकता है। उस पर हमला नहीं किया जाएगा। इससे पहले यूक्रेन की ओर से इस बात की पुष्टि की गई थी कि, रूस की सेना ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है।

    कीव से हटा वीकेंड कर्फ्यू

    यूक्रेन-रूस जंग के बीच कीव से वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया गया है। कीव स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि सभी भारतीय छात्रों को यह सलाह दी गई है कि वे रेलवे स्टेशन पहुंचे। लोगों को निकालन के लिए रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

    बेलारूस भी यूक्रेन में भेजेगा सैनिक

    यूक्रेन पर रूस के हमले के समर्थन में बेलारूस भी उतर आया है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि, रूस के समर्थन में बेलारूस भी अपने सैनिकों को यूक्रेन की जंग में उतारने जा रहा है। वह सोमवार से ही सैनिकों को यूक्रेन में भेजना शुरू कर देगा।

    30 फीसदी गिरी रूस की करेंसी

    रूस पर कई देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं और इसका असर दिखने लगा है। रूस की करेंसी रुबेल 30 फीसदी गिर गई है।

    यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर रेड अलर्ट जारी

    यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर रेड अलर्ट जारी हो गया है। इस अलर्ट के बाद आम लोगों को जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

    रूस का मिसाइल सिस्टम तबाह

    दोनों देशों के बीच युद्ध का पांचवा दिन है, लेकिन रूस की सेना के सामने यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं है। यूक्रेन की सेना ने ड्रोन से रूस के मिसाइल सिस्टम को टारेगट किया है।

    संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुलाया विशेष सत्र

    यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र समासभा ने विशेष आपात सत्र बुलाया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद सत्र इसकी अध्यक्षता करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतिहास में यह 11वां मौका होगा, जब विशेष आपात बैठक बुलाई गई है।

    यूक्रेन के इन इलाकों पर अब रूस का कब्जा

    रूसी सेना ने हमें चारों तरफ से घेर लिया है- कीव के मेयर

    राजधानी कीव के मेयर ने मीडिया को बताया कि कीव से बाहर निकलने के रास्ते बंद हो चुके हैं। रूसी सेना ने हमें चारों तरफ से घेर लिया है। अधिकारियों का दावा है कि रूस ने बेलारूस से यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की हैं।

    14 बच्चों समेत 352 की मौत

    रूस की ओर से चौतरफा हमलों का दंश यूक्रेन बुरी तरह भुगत रहा है। यूक्रेन की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, पिछले चार दिन में रूसी हमलों में 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, अब तक 116 बच्चों समेत 1684 लोग जख्मी हुए हैं।

    UNSC में वोटिंग से भारत ने फिर बनाई दूरी

    रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के स्पेशल इमरजेंसी सेशन में भेजने के लिए सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में वोटिंग हुई। प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में 1 वोट पड़ा। भारत, चीन और UAE ने फिर वोटिंग से दूरी बनाए रखी।

    कीव और खारकीव में फिर से धमाके

    रूस की तरफ से कीव पर कब्जे के प्रयास और भी तेज हो गए हैं। सोमवार सुबह-सुबह कीव और खारकीव में दो धमाके हुए हैं।

    दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूस के सैनिकों ने किया नष्ट

    दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूस के सैनिकों ने कीव के पास एक हवाई क्षेत्र में नष्ट कर दिया। दरअसल AN-225 'Mriya'  जिसे (Mriya) यूक्रेन में 'ड्रीम' कहा जाता है, उसे यूक्रेनी एयरोनॉटिक्स कंपनी एंटोनोव ने बनाया था और इसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े कार्गो विमान के रूप में होती थी। यह विमान रूसी गोलाबारी के कारण कीव के बाहर होस्टोमेल हवाई अड्डे पर कथित तौर पर जला दिया गया।

    यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइल देगा अमेरिका

    अमेरिका ने शुक्रवार को पहली बार यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइलों की सीधी डिलीवरी करने को मंजूरी दी है। ये मिसाइलें व्हाइट हाउस द्वारा स्वीकृत सैन्य मदद के तहत दी जाएंगी। दरअसल, यूक्रेन दूसरे देशों से अधिक से अधिक शक्तिशाली हथियारों की मांग कर रहा है।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति को बड़े खतरे का डर?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को कहा है कि यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं।

    यूक्रेन ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से कार्यवाही का किया अनुरोध

    यूक्रेन ने रूसी संघ के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष कार्यवाही शुरू करने और अनंतिम उपायों को इंगित करने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया है।

    आम लोगों ने रोके रूसी टैंक

    कोर्युकोव्का में दाखिल हो चुकी रूसी सेना को रोकने के लिए आम लोग सामने आए हैं। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग रूसी टैंकों के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में रूसी सैनिक आम लोगों से चारों ओर से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

    पूरे यूरोप ने रूस के लिए किया एयरस्पेस बंद

    जंग के बीच यूरोपीय यूनियन 45 करोड़ यूरो कीमत के हथियार यूक्रेन को देने जा रहा है। वहीं स्वीडन 500 एंटी टैंक मिसाइल भेजेगा। यूक्रेन पर लगातार हमला करने से नराज लगभग पूरे यूरोप ने रूस के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके अलावा यूरोपियन यूनियन ने रूसी सेंट्रल बैंक के साथ लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूस की मुद्रा रूबल की कीमत में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत भारत पहुंची Air India की 5वीं फ्लाइट, तीन दिनों में 1156 भारतीयों की घर वापसी

    'रूस के 4500 जवान मार गिराए', यूक्रेन की सेना का दावा

    यूक्रेन का दावा है कि उसने युद्ध में अबतक रूस को काफी नुकसान पहुंचाया है। 27 फरवरी तक रूस के 4,500 सैनिकों को मारने के अलावा करीब 150 टैंक, 700 सैन्य वाहन, 60 फ्यूल टैंक, 26 हेलिकॉप्टर्स नष्ट करने का दावा किया जा रहा है। ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : यूक्रेन ने रूस के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम, भारतीय दूतावास ने एक और एडवाइजरी जारी की

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    बीच में मस्क का नाम आया सामने!

    ईरान तनाव पर मोदी-ट्रंप की बातचीत,बीच में मस्क का नाम आया सामने!

    पुराने जख्म आज फिर होंगे ताजा! इन राशियों को है सतर्क रहने की जरूरत

    Aaj Ka Rashifal 28 March:पुराने जख्म आज फिर होंगे ताजा! इन राशियों को है सतर्क रहने की जरूरत

    रील बनाने से रोका तो डांसिंग-एक्टिंग में पहचान बनाने मुंबई के लिए निकल पड़े टीनएजर्स

    Peoples Update Special :रील बनाने से रोका तो डांसिंग-एक्टिंग में पहचान बनाने मुंबई के लिए निकल पड़े टीनएजर्स

    रोलकोस्टर से कम नहीं रही फिल्मी जर्नी, सिड से लेकर रहमान डकैत का रोल चर्चाओं में रहा

    51 वां जन्मदिन मना रहे अक्षय खन्ना :रोलकोस्टर से कम नहीं रही फिल्मी जर्नी, सिड से लेकर रहमान डकैत का रोल चर्चाओं में रहा

    पहले फ्लॉप, फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय खन्ना के अनसुने FACTS!

    जन्मदिन विशेष:पहले फ्लॉप, फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय खन्ना के अनसुने FACTS!

    इंदौर हिट एंड रन कांड: इंजीनियर की मौत के आरोपी रिमांड पर, लॉकअप में रोया ‘बिगड़ैल’ बेटा—अब खुलेंगे राज

    इंदौर हिट एंड रन कांड: इंजीनियर की मौत के आरोपी रिमांड पर, लॉकअप में रोया ‘बिगड़ैल’ बेटा—अब खुलेंगे राज

    चार दिन में दूसरे टीआई पर हाईकोर्ट ने ठोका दस हजार रुपए का जुर्माना

    High Court News : चार दिन में दूसरे टीआई पर हाईकोर्ट ने ठोका दस हजार रुपए का जुर्माना

    सांगाखेड़ा में बाघ को मारकर गाड़ा, वन विभाग की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल

    कॉलर आईडी से खुला राज:सांगाखेड़ा में बाघ को मारकर गाड़ा, वन विभाग की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल

    भजन चलाने के विवाद पर भाजपा मीडिया प्रभारी के ड्राइवर को गोली मारी

    ग्वालियर :भजन चलाने के विवाद पर भाजपा मीडिया प्रभारी के ड्राइवर को गोली मारी

    युद्ध के बीच PM Modi ने मुख्यमंत्रियों के साथ की मीटिंग, कोरोनाकाल वाले 'टीम इंडिया' मॉडल की दिलाई याद

    युद्ध के बीच PM Modi ने मुख्यमंत्रियों के साथ की मीटिंग, कोरोनाकाल वाले 'टीम इंडिया' मॉडल की दिलाई याद

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....