Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कॉलर आईडी से खुला राज:सांगाखेड़ा में बाघ को मारकर गाड़ा, वन विभाग की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल

सोहागपुर क्षेत्र के देलाखाड़ी के सांगाखेड़ा गांव में एक बाघ की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
सांगाखेड़ा में बाघ को मारकर गाड़ा, वन विभाग की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोहागपुर क्षेत्र के देलाखाड़ी के सांगाखेड़ा गांव में एक बाघ को मारकर उसे जमीन में गाड़ देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना करीब दो दिन पहले की बताई जा रही है जिसने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    /img/116/1774628732450

    कॉलर आईडी से हुई लोकेशन ट्रेस

    मृत बाघ करीब 3 से 4 साल का बताया जा रहा है और उसके गले में कॉलर आईडी लगी हुई थी। इसी कॉलर की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और पूरे मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार बाघ ने गांव के एक बैल का शिकार किया था जिसके बाद यह घटना हुई होने की आशंका जताई जा रही है।

    ये भी पढ़ें: MP High Court: मोदी की मिमिक्री पर सस्पेंड शिक्षक को राहत, हाईकोर्ट ने सस्पेंशन पर लगाई रोक

    अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

    घटना सामने आने के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के आला अधिकारियों की मौजूदगी में बाघ का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि बाघ को पहले मारकर गाड़ देने की घटना ने वन्यजीव सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

    कॉलर आईडी लगे बाघ लगातार मॉनिटरिंग में रहते हैं इसके बावजूद इस तरह की घटना होना हैरत में डालने वाला है। इससे साफ है कि इलाके में गश्त और निगरानी व्यवस्था में कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है।

    ये भी पढ़ें: High Court News : मप्र हाईकोर्ट ने पूछा....20-30 साल तक पढ़ाने के बाद भी गेस्ट ही क्यों बने हैं प्रोफेसर?

    /img/116/1774628759949

    जंगल में भी सुरक्षित नहीं बाघ

    यह घटना इस बात का संकेत देती है कि भारी खर्च और तकनीकी निगरानी के बावजूद बाघ पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। अगर बाघ के पास कॉलर आईडी नहीं होती तो शायद इस घटना का पता भी नहीं चल पाता।

    पांच लोगों को किया गिरफ्तार

    गंभीर और दुखद घटना है जहर दे कर मारा गया मामले में 5 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आगे पूछताछ जारी है। सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।  एल. कृष्णमूर्ति, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल, मध्य पदेश

    /img/99/1774765149536

    विधिवत अंतिम संस्कार किया गया 

    आज बाघ का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जहर दे कर मारा गया है छिंदवाड़ा जिले के घटना है। आशीष खोबरागड़े, सहायक संचालक, सतपुडा टाइगर रिजर्व

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts